{"_id":"211172b6a00fbeb91f0b882ba23c92b7","slug":"cheating-from-online-shopping-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगाया था मोबाइल, निकला साबुन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगाया था मोबाइल, निकला साबुन
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Mon, 16 Feb 2015 09:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में एक व्यापारी के साथ आनलाइन शापिंग में धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन
गोपेश्वर के मंदिर मार्ग पर एक घड़ी की दुकान चलाने वाले व्यवसायी शफीक अहमद ने टीवी विज्ञापन को देखकर नापतोल आनलाइन शाप से 3400 की लागत का मोबाइल फोन बुक करवाया।
कंपनी की ओर से जब पार्सल मिला, उसे खोलने पर मोबाइल की जगह रिन साबुन की टिकिया निकली। जबकि साथ में मोबाइल फोन का चार्जर, डाटा केबल और ईयर लीड भी रखी गई थी।
विज्ञापन
शफीक ने बताया कि तीन फरवरी को उसने टीवी विज्ञापन देखकर वोक्स डीबी-10 मॉडल का मोबाइल फोन का आर्डर देकर बुक करवाया। 16 फरवरी (सोमवार) को पोस्टमैन ने 3400 रुपये लेकर उसे नापतोल कंपनी का पार्सल थमाया।
विज्ञापन
आसपास के दुकानदार भी मोबाइल फोन देखने के लिए वहां इकट्ठा हो गए। जब शफीक ने पार्सल खोला तो उसमें मोबाइल के बदले 10 रुपये की रिन साबुन की टिकिया देख उनके होश उड़ गए।
अन्य दुकानदार भी हक्के-बक्के रह गए। शफीक शीघ्र पोस्ट ऑफिस गया और वहां अधिकारियों को आपबीती बताई, लेकिन पोस्ट ऑफिस के अधिकारियों ने मामले में किसी भी तरह की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया।
व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित ने कहा कि आम लोग ऑन लाइन शॉपिंग में मिल रही बेतहाशा छूट के लालच में इस तरक ठगी का शिकार न बनें।