फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chardham Yatra should start as soon as possible

जल्द से जल्द शुरू हो चारधाम यात्रा

Thu, 05 Aug 2021 06:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
Chardham Yatra should start as soon as possible
यात्रा शुरू कराने की मांग को लेकर बदरीनाथ में रैली निकालते स्थानीय लोग और व्यापारी। - फोटो : GOPESHWAR
चारधाम यात्रा शुरू कराने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को बदरीनाथ धाम में महापंचायत आयोजित की गई। महापंचायत में सभी ने एक स्वर में जल्द से जल्द चारधाम यात्रा शुरू कराने की मांग उठाई। कहा कि शीघ्र यात्रा शुरू नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ग्रामीणों, व्यापार मंडल, होटल व्यवसायी और मंदिर से जुड़े हक हकूकधारियों ने साकेत चौराहे से माणा चौराहे तक रैली भी निकाली और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद बदरीनाथ स्थित बस अड्डे पर महापंचायत आयोजित की गई। लोगों ने कहा कि दो साल से यात्रा बंद होने से व्यवसायियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। सारा काम चौपट हो रखा है, लेकिन बैंकों से ऋण लेने वालों को किश्त जमा करने के लिए लगातार नोटिस भेजे जा रहे हैं। बिजली पानी के बिल लगातार आ रहे हैं। कमाई ठप होने पर वह कैसे इनका भुगतान करेंगे। कहा कि व्यापारियों के सामने भुखमरी की स्थिति आ गई है। निर्णय लिया गया कि यदि जल्द यात्रा शुरू नहीं होती तो सरकार के खिलाफ विरोध तेज किया जाएगा। इस दौरान बदरीश संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेश मेहता, व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद नवानी, बामणी गांव की प्रधान बबीता देवी, माणा के प्रधान पीतांबर मोल्फा, सरपंच संगीता मेहता, जसवीर मेहता, रामनारायण भंडारी, मनदीप भंडारी और अनूप भंडारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed