फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Changed without the consent of the road alignment

बिना सहमति के बदला सड़क का एलाइनमेंट

Fri, 05 Feb 2016 09:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला चमोली
ब्यूरो/ अमर उजाला चमोली Updated Fri, 05 Feb 2016 09:17 PM IST
विज्ञापन
देवाल। हाटकल्याणी-बेराधार मोटर मार्ग पर लोनिवि की ओर से सड़क का एलाइनमेंट (समरेखण) बदले जाने का ग्रामीणों ने विरोध किया है। हाटकल्याणी, बेराधार और अठठू के ग्रामीणों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री, लोनिवि और तहसील प्रशासन को ज्ञापन दिया। कहा गया यदि विभाग ने मोटर मार्ग के पूर्व सर्वे पर कार्य नहीं किया तो 14 फरवरी को लोनिवि और तहसील कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

हाटकल्याणी की ग्राम प्रधान मधुबाला, क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्पा नेगी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सीएम, प्रशासन और लोनिवि के अधिकारियों को ज्ञापन देते हुए बताया कि वर्ष 2010 में लोनिवि ने हाटकल्याणी-बेराधार मोटर मार्ग का एलाइनमेंट (समरेखण) किया गया था। एक माह बाद फिर से निर्माणाधीन मोटर मार्ग का एलाइनमेंट कर पूर्व के एलाइनमेंट को बदल दिया गया। इस पर ग्रामीणों ने विरोध जताया है। कहा कि पूर्व में हुए एलाइनमेंट से बेराधार और अठठू गांव की ढाई हजार जनसंख्या को इसका लाभ मिलता, लेकिन विभाग की ओर से बिना ग्रामीणों की सहमति से सड़क का एलाइनमेंट बदल दिया गया। ज्ञापन में गंगा देवी, मीना देवी, बसंती देवी, हीरा सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं। लोनिवि के एई जीबी जोशी ने बताया कि किए गए सर्वे का ज्यादा समय होने से पूर्व में किए गए एलाइनमेंट के निशान मिट चुके हैं। इसलिए एक माह पूर्व सड़क का दोबारा सर्वे किया गया है। मार्ग निर्माण के टेंडर भी डाले जा चुके हैं, जो 14 फरवरी को खुलेंगे। ग्रामीणों से वार्ता कर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed