फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chandika ka Diva, who reached Badrinath Dham

बदरीनाथ धाम पहुंची मां चंडिका की दिवारा

Sun, 28 May 2017 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली Updated Sun, 28 May 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन

नंदप्रयाग के सात गांवों की मां चंडिका की दिवारा यात्रा रविवार दोपहर ढाई बजे बदरीनाथ धाम पहुंची। मां चंडिका अलकनंदा में पवित्र स्नान करने के बाद भगवान बदरीनाथ के दर्शनों को पहुंची। साथ में चल रहे भक्तों के जय बदरी विशाल, जय चंडिका मां के जयकारों से बदरीनाथ धाम गुंजायमान हो उठा। आधा घंटे तक बदरीनाथ मंडप स्थल में मां चंडिका की पूजा हुई।

विज्ञापन


रविवार सुबह 11 बजे जोशीमठ से दिवारा यात्रा ने बदरीनाथ के लिए प्रस्थान किया। धाम में पहुंचने पर लोगों ने मां चंडिका का भव्य स्वागत किया। मां चंडिका ने लोगों की कुशलक्षेम पूछी। मां चंडिका दो दिनों तक बदरीनाथ धाम में ही प्रवास करेंगी।
विज्ञापन


चंडिका मंदिर समिति के अध्यक्ष जयकृत मनराल ने बताया कि 30 मई को यात्रा नंदप्रयाग पहुंच जाएगी। दिवारा यात्रा में शामिल हो रहे भक्त धाम में कड़ाके की ठंड में भी नंगे पांव चल रहे हैं। इस मौके पर मंगरोली गांव के प्रधान तेजवीर कंडेरी, आचार्य पंडित लक्ष्मी प्रसाद सती, हरिबल्लभ सती, जगदीश सती, अनिल कठैत, अरविंद शर्मा, जसवीर कंडेरी, बसंत कठैत, अनिल कंडेरी, गुड्डू राजा, श्रीकृष्ण प्रसाद पुरोहित, धान सिंह भंडारी, थान सिंह कंडेरी और विहारी लाल शाह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed