फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chandika Devi's Banyath Yatra begins

Chamoli News: चंडिका देवी की बन्याथ यात्रा शुरू

Fri, 16 Aug 2024 06:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 16 Aug 2024 06:21 PM IST
विज्ञापन
Chandika Devi's Banyath Yatra begins
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। शुक्रवार को पारंपरिक और वैदिक मंत्रोचार के साथ सिमली की मां राजराजेश्वरी चंडिका देवी की बन्याथ यात्रा का प्रथम चरण शुरू हो गया है। यात्रा में चार गांवों सुदंरगांव, जाख, सैनू और सिमली के ऐरवाले (देवी के पश्वा) और भगवान विष्णु के पश्वा गोविंद मंदिर पहुंचे। अब यहां छह सितंबर तक नित्य पूजा अर्चना की जाएगी। यात्रा के दूसरे चरण के तहत सात सितंबर को चंडिका देवी की डोली गर्भगृह से बाहर आएगी।

सिद्धपीठ सिमली स्थित मां राजराजेश्वरी चंडिका देवी की बन्याथ यात्रा 14 वर्षों के बाद आयोजित हो रही है। इसके तहत देवी यात्रा दस माह तक विश्व शांति और कल्याण के लिए विभिन्न गांवों और क्षेत्र का भ्रमण करेगी। मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत टकोला, उपाध्यक्ष मलक सिंह नेगी, महासचिव देवेंद्र रावत, कोषाध्यक्ष इंद्र सिंह नेगी, पुजारी प्रदीप गैरोला, कृष्णा गैरोला आदि ने बताया कि देवी की बन्याथ यात्रा के प्रथम चरण का शुभारंभ हो गया है। अब तीन दिनों तक मंदिर में देवी की दुर्गा सप्तशती पूजा, ब्रह्मबंधन आदि धार्मिक प्रक्रियाएं होंगी। इसके बाद 11 सितंबर से देवी 10 माह की बन्याथ (भ्रमण यात्रा) पर निकलेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed