फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli's Mansi won gold in National Athletics

चमोली की मानसी ने नेशनल एथलेटिक्स में जीता स्वर्ण

Sun, 30 Oct 2022 11:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Chamoli's Mansi won gold in National Athletics
चमोली की बेटी मानसी नेगी ने नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। मानसी ने 20 किमी की वॉक रेस को एक घंटा 40 मिनट में पूरा किया। उनकी इस उपलब्धि पर जिले के खेल प्रेमियों ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित बीआर यादव एथलेटिक्स स्टेडियम में 29 से 31 अक्तूबर तक द्वितीय अंडर 23 आयु वर्ग की नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं चल रही हैं। प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम से चमोली के मजोठी गांव निवासी मानसी नेगी भी प्रतिभाग कर रही हैं। रविवार को हुई प्रतियोगिता की 20 किमी वॉक रेस में मानसी ने स्वर्ण पदक जीता। मानसी ने एक घंटा 40 मिनट में इस रेस को पूरा किया। मानसी के पूर्व कोच गोपाल बिष्ट ने बताया कि मानसी इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुकी हैं। पिछले साल राष्ट्रीय खेल में सिलवर, विवि स्तर की प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल, खेलो इंडिया और स्कूली खेलों में भी वह राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। इसके अलावा भी वह कई प्रतियोगिताओं में राज्य और राष्ट्रीय स्तर में मेडल जीत चुकी हैं। पिछले साल मानसी ने कोलंबिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग किया था। मानसी वर्तमान में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम रायपुर देहरादून में कोचिंग ले रही हैं। जहां उनके कोच अनूप बिष्ट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed