फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli News Pilgrim injured after falling off horse on the Rudranath trek route rescued by SDRF

चमोली: रुद्रनाथ यात्रा मार्ग पर घोड़े से गिरकर यात्री घायल, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू, अस्पताल में भर्ती

Sun, 27 Sep 2026 04:47 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 27 Sep 2026 04:47 PM IST
सार

यात्री रुद्रनाथ यात्रा मार्ग पर ट्रेकिंग कर रहे थे। पुंग खर्क के पास वह घोड़े से गिर गए, जिससे उन्हें चोटें आईं।

विज्ञापन
Chamoli News Pilgrim injured after falling off horse on the Rudranath trek route rescued by SDRF
रुद्रनाथ यात्रा मार्ग पर यात्री घोड़े से गिरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रुद्रनाथ यात्रा मार्ग पर पुंग खर्क के पास घोड़े से गिरने से एक यात्री घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद वन क्षेत्र के अधिकारियों के निर्देश पर ग्रामीणों और अग्निशमन सेवा दल की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चेन्नई (मद्रास) निवासी अशोक पुत्र श्रीकांत(36) रुद्रनाथ यात्रा मार्ग पर ट्रेकिंग कर रहे थे। पुंग खर्क के पास वह घोड़े से गिर गए, जिससे उन्हें चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारियों के निर्देश पर रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन


टीम ने घायल यात्री को पुंग खरक से नीचे सागर गांव तक सुरक्षित पहुंचाया। इसके बाद घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया, जहां उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed