{"_id":"6904bb45da808d6c730ca9de","slug":"chamoli-most-complaints-on-cm-helpline-are-from-pwd-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-115517-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली: सीएम हेल्पलाइन पर सबसे अधिक शिकायतें लोनिवि की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली: सीएम हेल्पलाइन पर सबसे अधिक शिकायतें लोनिवि की
Fri, 31 Oct 2025 07:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 31 Oct 2025 07:06 PM IST
विज्ञापन
फोटो
डीएम ने की सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने शुक्रवार को सीएम हेल्पलाइन 1905 पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा की। इस दौरान बताया गया कि सीएम हेल्पलाइन पर सबसे अधिक 46 शिकायतें लोनिवि स्तर की दर्ज हैं। डीएम ने सभी अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा यदि विभागीय अधिकारियों का स्थानांतरण हो जाए तो ऐसी स्थिति में सीएम हेल्पलाइन के पोर्टल पर कार्यभार ग्रहण करने वाले अधिकारी का नाम व मोबाइल नंबर अपलोड करें।
बैठक में बताया गया कि वन विभाग की 20, पुलिस की 18, सिंचाई की 22, प्राथमिक शिक्षा एवं बिजली विभाग की 14-14 शिकायतें दर्ज हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी शिकायत किसी भी स्तर पर अनावश्यक लंबित न रहे। सीएम हेल्पलाइन आम लोगों की सुविधा और जरूरमंदों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए है। इसमें विभागों से संबंधित जो भी शिकायतें दर्ज होती हैं उनका एक सप्ताह में समाधान कर शिकायतकर्ता को भी उससे अवगत कराए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, परियोजना निदेशक आनंद सिंह आदि मौजूद रहे।