फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli-Mandal-Kund highway closed due to falling boulder

बोल्डर गिरने से चमोली-मंडल-कुंड हाईवे बंद

Thu, 08 Aug 2019 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Chamoli-Mandal-Kund highway closed due to falling boulder
चमोली-मंडल-कुंड हाईवे बृहस्पतिवार को शाम पांच बजे देवलधार गांव के समीप चट्टान से बोल्डर गिरने से बंद हो गया। ऐसे में हाईवे के दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। हाईवे बंद होने की सूचना पर एनएच की ओर से जेसीबी से मलबा हटाने का काम शुरू किया गया, लेकिन देर शाम तक हाईवे नहीं खुल पाया।
विज्ञापन

गंगोलगांव के महेंद्र सिंह राणा ने बताया कि सुबह से चटख धूप खिली रही और शाम को चट्टान दरकी और बोल्डर हाईवे पर आ गिरा, जिससे यहां वाहनों की आवाजाही रुक गई है। केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा कर बदरीनाथ धाम जा रहे तीर्थयात्रियों को पुलिस प्रशासन ने मंडल बाजार में ही रुकवा दिया। थानाध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को हाईवे सुचारु हो जाएगा। इसके बाद तीर्थयात्रियों को उनके गंतव्य को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed