{"_id":"687e4a9666a22c72b9027b54","slug":"chamoli-five-polling-parties-leave-for-remote-areas-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-113724-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली : दुर्गम क्षेत्रों के लिए पांच पोलिंग पार्टियां रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली : दुर्गम क्षेत्रों के लिए पांच पोलिंग पार्टियां रवाना
Mon, 21 Jul 2025 07:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 21 Jul 2025 07:41 PM IST
विज्ञापन
मौसम को देखते हुए पार्टियों के साथ एसडीआरएफ के जवान भी भेजे
द्रोणागिरी और डुमक जाने के लिए 7 से 8 किमी चलना पड़ेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के पहले चरण में 24 जुलाई को होने वाले मतदान के लिए पांच पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई हैं। ये सभी पार्टियां जिले के सबसे दूरस्थ पोलिंग केंद्रों में मतदान कराएंगी। वहीं मौसम की स्थिति को देखते हुए पोलिंग पार्टियों के साथ एसडीआरएफ के जवान भी भेजे किए गए हैं।
चमोली जिले में 24 जुलाई को प्रथम चरण का मतदान चार ब्लॉकों में होगा जिसमें ज्योतिर्मठ, नारायणबगड़, थराली और देवाल शामिल हैं। इन सभी विकासखंडों में मतदान के लिए 258 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाना है। सोमवार को ज्योतिर्मठ विकासखंड के पांच दूरस्थ मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं जिसमें सबसे दूरस्थ मतदान केंद्र द्रोणागिरी, डुमक, भेटा, भरकी और गणाई शामिल हैं। द्रोणागिरी और डुमक जाने के लिए पोलिंग पार्टियों को 7 से 8 किमी पैदल चलना पड़ेगा। इसके अलावा मंगलवार को 79 अैर बुधवार को 174 पोलिंग पार्टियां अपने-अपने विकासखंड मुख्यालय से रवाना होंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि प्रथम चरण के मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पोलिंग पार्टियों की सुरक्षा को देखते हुए दल में एसडीआरएफ के जवान तैनात किए गए हैं। सभी रिटर्निंग अधिकारियों को पोलिंग पार्टियों को समय पर सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
-- -- -- -- -- -- -
आपदा की स्थिति बनी तो बदलेंगी मतदान की तिथि
- जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि जिले में आपदा की स्थिति में मतदान की तिथियों में बदलाव किया जाएगा। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। मतदान क्षेत्रों में आपदा, भारी बारिश, भूस्खलन या अन्य आपदा जैसी स्थिति में यदि मतदान करवाना संभव नहीं होगा तो ऐसे केंद्रों पर पुन: मतदान कराया जाएगा। यदि प्रथम चरण के मतदान 24 जुलाई को आपदा के कारण मतदान नहीं हो पाएगा तो 28 जुलाई को वोट डलवाया जाएगा। यदि 28 जुलाई को मतदान बाधित हुआ तो 30 जुलाई को मतदान कराया जाएगा। पुन: मतदान का समय सुबह आठ बजे से पांच बजे तक ही रहेगा।
विज्ञापन
तीन ब्लॉकों से 37 पोलिंग टीमें आज होंगी रवाना
देवाल/नारायणबगड़/थराली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए पिंडरघाटी के नारायणबगड़, थराली और देवाल ब्लाॅक से मंगलवार को 37 पोलिंग टीमें रवाना होंगी। इसमें देवाल की 16, नारायणबगड़ में 10 और थराली में 11 पोलिंग टीमें शामिल हैं। इसके लिए टीमों ने संबंधित विकासखंडों में सोमवार शाम को आमद कर दी है। इन तीनों विकासखंडों में 24 जुलाई को पहले चरण के तहत मतदान होना है। रिटर्निंग अधिकारी योगेंद्र प्रसाद सेमवाल ने बताया कि देवाल ब्लॉक में 52 और नारायणबगड़ में 83 और थराली में 11 बूथ शामिल हैं। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
चमोली जिले को 15 जोन व 89 सेक्टरों में बांटा
गोपेश्वर। जिलाधिकारी संदीप तिवारी और पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने पंचायत चुनाव ड्यूटी में तैनात कार्मिकों व पुलिस जवानों को ब्रीफ करते हुए सभी कार्य जिम्मेदारी के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। चुनावों के लिए चमोली जिले को 15 जोन और 89 सेक्टरों में बांटा गया है। ज्योतिर्मठ, देवाल, थराली व नारायणबगड़ को सात जोन और 43 सेक्टरों में बांटा गया है।
जिला पंचायत सभागार में ब्रीफिंग के दौरान डीएम ने कहा कि प्रशासन और पुलिस के अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित करते हुए तैनाती वाले स्थानों पर एक साथ भ्रमण करें। हर छोटी बड़ी घटना पर नजर रखते हुए संबंधित एसडीएम व पुलिस अधिकारी को जरूर जानकारी दें। सभी पोलिंग पार्टियों को समय पर अपने-अपने गंतव्य पर पहुंचने के निर्देश दिए। एसपी सर्वेश पंवार ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभाने, संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित सैनी, सीएफओ गिरीश बिष्ट सहित पुलिस व प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कर्णप्रयाग, थराली और गैरसैंण में 138 शस्त्र हुए जमा
कर्णप्रयाग। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सुरक्षा के दृष्टिकोण से थाना कर्णप्रयाग, गैरसैंण और थराली पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्रों से 138 लाइसेंसी शस्त्र थाने के शस्त्रागार में जमा कराए। पुलिस उपाधीक्षक अमित सैनी ने बताया कि कर्णप्रयाग कोतवाली में 35, गैरसैंण थाने में 58, थराली थाने में 45 ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लाइसेंसी शस्त्र जमा किए गए हैं। चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर के साथ ही मादक द्रव्यों की तस्करी करने वालों के खिलाफ छापामारी अभियान संचालित किया जा रहा है। संवाद
मतदान पार्टियों को आवंटित किए गए बूथ
रुद्रप्रयाग। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के तहत तृतीय रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) प्रतीक जैन की अध्यक्षता में हुई। मतदान प्रक्रिया सुचारु, निष्पक्ष व पारदर्शी बनाने के लिए 10 प्रतिशत रिजर्व सहित कुल 506 मतदान पार्टियों को बूथ आवंटित किए गए। एनआईसी कक्ष में तृतीय रेंडमाइजेशन की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी प्रतीन जैन ने जिले के अगस्त्यमुनि, जखोली व ऊखीमठ तीनों ब्लॉकों में निर्वाचन कार्यों के संचालन के लिए 506 मतदान पार्टियों को बूथ आवंटित किए। इस मौके पर चुनाव प्रेक्षक वैभव गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र बिष्ट, एडीओ पंचायत सुनील नौटियाल आदि मौजूद रहे। संवाद