{"_id":"65649177c78a15c45e0c2604","slug":"chamoli-district-will-get-20-mbbs-doctors-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-3363-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: चमोली जिले को मिलेंगे 20 एमबीबीएस डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: चमोली जिले को मिलेंगे 20 एमबीबीएस डॉक्टर
विज्ञापन
फोटो-
चंद्रकुंवर बर्त्वाल शरदोत्सव मेले में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनसिंह रावत ने की घोषणा
सीएचसी पोखरी को दो करोड़ व पीजी कॉलेज पोखरी को पांच करोड़ मिलेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी। हिमवंत कवि चंदकुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग एवं शरदोत्सव मेले में पहुंचे उच्च शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत ने कहा कि चमोली जिले में जल्द 20 नए एमबीबीएस डॉक्टर भेजे जाएंगे। साथ ही उन्होंने सीएचसी व पीजी कॉलेज पोखरी को भी अलग-अलग कार्यों के लिए धनराशि देने की घोषणा की।
मेले के पांचवें दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का डॉ. धनसिंह रावत ने उद्घाटन किया। उन्होंने उच्च शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रदेश सरकार के कार्यों की जानकारी दी। कैबिनेट मंत्री ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पोखरी में विभिन्न कार्यों के लिए पांच करोड़ व सीएचसी पोखरी में चिकित्सक आवास सहित अन्य कार्यों के लिए दो करोड़ रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जल्द 34 करोड़ की लागत वाली जिलासू पेयजल योजना का निर्माण कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें पूर्व में देवस्थानम में स्वीकृत बीफार्मा कॉलेज का निर्माण शुरू कराने, पीजी कॉलेज पोखरी में एमए में कई विषयों व एमएससी की कक्षाओं को स्वीकृति दिलाने, जीआईसी पोखरी के पुराने छात्रावास का पुनर्निर्माण कराने सहित अन्य मांगे शामिल हैं। वहीं छात्रसंघ अध्यक्ष सचिन नेगी, यूआर अंकित चौधरी, प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र राणा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न मांगों के ज्ञापन सौंपे।