{"_id":"57cafb694f1c1bba272cb546","slug":"chamoli-district-found-respect","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली जिले को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली जिले को मिला सम्मान
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
Updated Sat, 03 Sep 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड अंबेसडर सचिन तेंदुलकर ने किया चमोली के सीडीओ को सम्मानित।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छ भारत अभियान के तहत राज्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चमोली जिले को सम्मानित किया गया है। भारत मिशन के ब्रांड अंबेसडर व पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के हाथों चमोली की ओर से यह सम्मान लेने गए मुख्य विकास अधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने लिया।
जिले में जोशीमठ, देवाल और दशोली ब्लॉक को खुले में पूर्ण शौचमुक्त किया गया। इसके लिए मिले सम्मान पर जनप्रतिनिधियों और पंचायत प्रतिनिधियों ने खुशी व्यक्त की है। बीती 25 अगस्त को नई दिल्ली में हुए स्वच्छ भारत मिशन पर राष्ट्रीय कार्यक्रम में देशभर से 22 राज्यों के जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी शामिल हुए। उत्तराखंड राज्य से चमोली जिले के सीडीओ को तेंदुलकर ने प्रतीक चिन्ह के रुप में अपना हस्ताक्षरयुक्त बल्ला बतौर सम्मान के तौर पर दिया।
सीडीओ ने कहा कि जोशीमठ और देवाल ब्लॉक के पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से हमने ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) का पूर्ण लक्ष्य प्राप्त किया है। अन्य विकास खंडों के गांवों को भी शीघ्र खुले में शौचमुक्त बनाया जाएगा।