फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli district declared dead nine canals

चमोली जिले की नौ नहरें डेड घोषित

Tue, 21 Feb 2017 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली। Updated Tue, 21 Feb 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन

जलस्रोत सूखने और भूस्खलन जोन सक्रिय होने से चमोली जिले के राजकीय सिंचाई विभाग ने नौ सिंचाई नहरों को निष्प्रोज्य कर दिया है। ये नहरें तीन सालों से बंजर पड़ी हुई थीं। यहां के लिए अब नई सिंचाई नहरों का प्रस्ताव बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


जिले के दशोली, जोशीमठ और घाट ब्लाकों में अपर अगथला, लोअर अगथला, निजमुला, बुराली-खुनाणा, भेरणी, मोठा, पटूड़ी, डुंगरी और सिरोली सिंचाई नहरें वर्ष 2013 की आपदा और गदेरों में पानी सूख जाने के कारण बंजर पड़ी थीं।
विज्ञापन


इन नहरों के इर्द-गिर्द भूस्खलन जोन भी सक्रिय था, जिससे खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा था। ग्रामीण खेतों में अन्य गदेरों और बारिश के पानी से सिंचाई की वैकल्पिक व्यवस्था कर रहे थे। इसे देखते हुए सिंचाई विभाग ने इन नहरों को निष्प्रोज्य घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता रमेश कुमार का कहना है कि गांवों के लिए नए सिरे से सिंचाई नहरों का प्रस्ताव बनाया जा रहा है। चमोली जिले में आपदा के चलते 94 सिंचाई नहरों में से अभी भी 17 नहरें ठप पड़ी हैं। नंदप्रयाग के समीप मासों और मंगरोली सिंचाई नहरों के बंद होने से ग्रामीण खेतों की सिंचाई के लिए परेशान हैं।

ग्रामीण मंगल सिंह, अब्बल सिंह, गजेंद्र सिंह, भूपेंद्र, अनिल, दरवान सिंह, सुनील, भुवनेश्वरी देवी, चेता देवी और पीतांबरी देवी का कहना है कि वर्ष 2016 के जुलाई माह से गांवों की सिंचाई नहरें क्षतिग्रस्त हैं। गांवों के समीप से नंदाकिनी नदी बहती है, लेकिन नदी का तल गांवों से नीचे होने के कारण सिंचाई के लिए पानी की वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं कर पा रहे हैं।


 
सड़कों के निर्माण से भी टूटी नहरें

जिले में निर्माणाधीन सड़कों से भी पांच नहरें सड़कों के निर्माण से क्षतिग्रस्त पड़ी हैं। विभिन्न जगहों पर सड़कों के निर्माण से कांडई, मुन्याली, बनाला, गुनियाला और पाटी सिंचाई नहरें क्षतिग्रस्त हैं। विभाग ने लोनिवि से नहरों को सुधारने के लिए 66 लाख की मांग की है, लेकिन अभी तक यह पैसा नहीं मिल पाया है। मुन्याली गांव के ग्रामीणों का कहना है कि नहर टूटी होने से गेहूं की फसल मुरझा गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed