फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli and Rudraprayag's bag again empty

चमोली और रुद्रप्रयाग की झोली फिर खाली

Fri, 12 Mar 2021 09:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 09:49 PM IST
विज्ञापन
Chamoli and Rudraprayag's bag again empty
तीरथ मंत्रिमंडल में भी चमोली और रुद्रप्रयाग जिले को कोई प्रतिनिधित्व नहीं मिला। लोगों को उम्मीद थी कि इस बार सीमांत जनपद चमोली को मंत्रिमंडल में जगह मिल पाएगी, लेकिन लोगों को मायूसी ही मिली। सबसे ज्यादा कयास बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक महेंद्र भट्ट के मंत्री बनने के लगाए जा रहे थे, लेकिन शुक्रवार को जब नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के मंत्रिमंडल की टीम बनी तो इसमें भी दोनों जिलों को कोई स्थान नहीं मिला।
विज्ञापन

प्रदेश में भाजपा सरकार के गठन के बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थीं कि त्रिवेंद्र सरकार के मंत्रिमंडल में चमोली को प्रतिनिधित्व मिल सकता है। उम्मीद करते- करते चार साल निकल गए। अब तीरथ सिंह रावत सीएम बन गए फिर भी चमोली जिले को मंत्रिमंडल में महत्व नहीं मिला। कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता विकास जुगरान ने कहा कि मंत्रिमंडल में जिले को तरजीह दी जानी चाहिए थी। सरकार ने देवस्थानम बोर्ड बनाकर यहां के तीर्थ पुरोहितों को नाराज किया, घाट सड़क के डेढ़ लेन चौड़ीकरण की मांग पर महिलाओं पर लाठीचार्ज किया, ऋषिगंगा आपदा के बाद चले रेस्क्यू की भी धीमी गति रही। सीमांत जिले की भाजपा सरकारें उपेक्षा कर रही हैं।
विज्ञापन

पार्टी का हर निर्णय स्वीकार : भट्ट
विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी का हर निर्णय स्वीकार है। मंत्रिमंडल में जगह न मिल पाने का कोई दुख नहीं है। क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री पद से अधिक कार्य करके दिखाऊंगा। क्षेत्र की हर समस्या को दूर करने के लिए संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed