{"_id":"602e9c338ebc3ee93a18a44e","slug":"center-effigy-burnt-in-protest-against-rising-prices-of-petrol-and-diesel-gopeshwar-news-drn3712104133","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों में विरोध में केंद्र का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों में विरोध में केंद्र का पुतला फूंका
विज्ञापन
यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों के विरोध में गोपेश्वर बस स्टेशन तिराहे पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका। उन्होंने मोदी सरकार की नीतियों को गलत बताते हुए पेट्रो पदार्थों के बढ़े हुए दाम वापस लेने की मांग की।
यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि रोजगार देने के बजाय लोगों को नौकरियों से निकाला जा रहा है। ऊपर से रोज बढ़ते तेल के दामों ने आम आदमी के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। तेल महंगा होने से वाहनों का किराया बढ़ेगा, जिसका असर आम जरूरत की चीजों पर पड़ेगा। वहीं अब प्रधानमंत्री अपनी गलत नीतियों को छिपाने के लिए बढ़ते तेल के दामों के लिए पिछली कांग्रेस सरकारों को जिम्मेदार मान रहे हैं, जबकि सात सालों से देश में भाजपा की सरकार है। इस दौरान अरविंद नेगी, विकास जुगरान, योगेंद्र बिष्ट, मनीष नेगी, संदीप झिंक्वाण, प्रकाश पुरोहित, संदीप भंडारी और मनू नेगी आदि मौजूद रहे।
वहीं पोखरी में कांग्रेस और भाकपा ने तेल के बढ़ते दामों को वापस लेने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र बर्तवाल, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष कुंवर सिंह चौधरी, मधुसूदन चौधरी, संतोष चौधरी, महिधर पंत, भाकपा नेता नरेंद्र रावत और यशवंत बर्तवाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
गैरसैंण में ब्लॉक व नगर कांग्रेस कमेटी ने मुख्य चौराहे पर सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष केएस बिष्ट, सुरेंद्र बिष्ट, दानसिंह, धनीराम, मोहन टम्टा, कुुंवर रावत, हरीश टम्टा, कृष्णा नेगी, विरेंद्र आर्य, संदीप धीमन, हरिराम आदि मौजूद थे।
खाली सिलिंडरों के साथ प्रदर्शन
श्रीनगर। युवा कांग्रेस के श्रीनगर विधानसभा अध्यक्ष विपिन रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गोला पार्क में केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने खाली गैस सिलिंडरों और दोपहिया वाहनों को खड़ा कर प्रदर्शन किया। कहा कि कोरोना काल में कई लोग बेरोजगार हो चुके हैं। आम आदमी आर्थिक तंगी से जूझ रहा है और सरकार ने हर चीज महंगी कर दी है। इस मौके पर युवा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष अमित धनाई, बिड़ला परिसर के निवर्तमान छात्र संघ अध्यक्ष अंकित रावत, आशीष राणा, पुष्पेंद्र पंवार, दीपक सजवाण, सुधांशु थपलियाल, शिवकांत कंडारी, निशांत कंडारी, पुनीत अग्रवाल और कैवल्य जखमोला मौजूद थे।