फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   cctv will fix on tour stop

यात्रा पड़ावों पर लगेंगे कैमरे, बनेंगे पार्किंग स्थल

Fri, 04 Mar 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली Updated Fri, 04 Mar 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन

बदरीनाथ और हेमकुंड की तीर्थयात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए चमोली पुलिस प्रशासन ने यात्रा तैयारियां शुरू कर ली हैं। पुलिस प्रशासन यात्रा के दौरान सुचारु यातायात और संदिग्धों पर पैनी नजर रखने के लिए यात्रा के मुख्य पड़ाव गौचर, कर्णप्रयाग तिराहा, जोशीमठ और गोविंदघाट में सीसीटीवी कैमरे लगाएगी। इसका संचालन संबंधित थानों से किया जाएगा।

विज्ञापन


यात्राकाल में बदरीनाथ हाईवे पर जाम से निपटने के लिए यात्रा पड़ावों पर नए पार्किंग स्थलों का चयन किया जाएगा। हाईवे के डेंजर जोन पर वॉकी-टॉकी के साथ एक पुलिस कांस्टेबल तैनात होगा जो आपदा के दौरान हाईवे बंद होने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम और आपदाग्रस्त क्षेत्र के नजदीकी थाना व पुलिस चौकियों में देगा।
विज्ञापन


इससे यात्रा वाहनों को आबादी क्षेत्र में सुरक्षित रोका जा सकेगा। आपदा के दौरान यात्रा के मुख्य पड़ावों पर स्थित राजकीय भवन, खेल मैदान और स्कूल भवनों को भी चिह्नित किया गया है, जिससे हाईवे बंद होने पर तीर्थयात्रियों को यहां ठहराया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी ने बताया कि मीलों पैदल चलने के बाद बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। भारी बारिश और हाईवे के बंद होने की दशा में पुलिस तीर्थयात्रियों के साथ अतिथि देवो भव: का दायित्व भी निभाएगी।

बदरीनाथ हाईवे पर डेंजर जोन करेंगे चिह्नित
पुलिस प्रशासन शीघ्र ही बदरीनाथ हाईवे के डेंजर जोन की सूची बनाकर बीआरओ और लोक निर्माण विभाग एनएच के अधिकारियों को सौंपेगी। पुलिस संबंधित विभागों को बताएगी कि हाईवे के किन स्थानों पर स्टील गार्डर और सुरक्षा के इंतजाम किए जाने हैं।


कंचन गंगा, लामबगड़, बैनाकुली, हाथी पहाड़, मैठाणा, कमेड़ा, घोलतीर और बिरही जैसे डेंजर जोनों पर साइन बोर्ड भी लगाए जाएंगे, जिस पर आगे मार्ग की स्थिति, अस्पताल व अन्य जरूरी सुविधाओं और जिम्मेदार अधिकारियों के फोन नंबर लिखे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed