फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   careless thdc

जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ रही टीएचडीसी

Tue, 09 Feb 2016 09:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Tue, 09 Feb 2016 09:14 PM IST
विज्ञापन

बंड क्षेत्र के जैसाल गांव के ग्रामीणों ने टीएचडीसी पर जल विद्युत परियोजना के नाम पर उनके हकहकूकों को तहस-नहस करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


 कहा गया कि परियोजना निर्माण से पूर्व टीएचडीसी प्रबंधन ने एसडीएम की मौजूदगी में जैसाल गांव के लिए सड़क निर्माण पर अपनी सहमति दी थी, लेकिन अब कंपनी के अधिकारी अब इससे पल्ला झाड़ रहे हैं। कहा गया कि कंपनी प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।

जैसाल गांव में हुई बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि जैसाल गांव के ठीक नीचे अलकनंदा पर बन रही पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना का कार्यस्थल है।

कंपनी की ओर से गांव के पैतृक श्मशान घाट, पैदल रास्तों और जंगल को भी क्षति पहुंचाई गई है। टीएचडीसी प्रबंधन जैसाल गांव के लिए मेरा गांव-मेरी सड़क योजना के अंतर्गत बन रही सड़क के कार्य को बाधित करने का भी प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


 प्रभावित गांवों मेें पंचायत प्रतिनिधियों की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों में खलल डाली जा रही है। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान मीना देवी, कनिष्ठ उपप्रमुख विनीता देवी, दिनेश कुलसारी और आशाराम आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed