{"_id":"570d28644f1c1b03094a6adb","slug":"car-uncontrolled-fell-into-the-ditch-one-critically-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, एक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, एक गंभीर घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, नारायणबगड़
Updated Tue, 12 Apr 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
अपोलो इंटरनेशनल स्कूल के सामने टैंपो का संतुलन बिगड़ने से हादसा हुअा
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्वालदम-कर्णप्रयाग मोटर मार्ग पर नलगांव के समीप मिट्टी में एक कार के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
बनेला गांव के निवासी जय भारत गुसांई मंगलवार को अपनी कार से नारायणबगड़ से कर्णप्रयाग जा रहे थे, कि नलगांव के पास लाल मिट्टी पर कार अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वहां से गुजर रहे वाहन चालक गोपी नेगी ने कार को खाई में गिरते देखा तो उन्होंने जय भारत गुर्साइं को खाई से निकालकर अपने वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ पहुंचाया। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष थराली मदन लाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। पीएचसी के डा. मनोज कुमार ने बताया कि गंभीर रूप से घायल जय भारत गुर्साइं का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन