{"_id":"6777d6e921b6aac2110db640","slug":"car-fell-into-ditch-while-backing-up-young-man-died-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-110046-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli: पीपलकोटी में हादसा, बैक करते समय अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: पीपलकोटी में हादसा, बैक करते समय अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, युवक की मौत
Fri, 03 Jan 2025 06:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 03 Jan 2025 06:48 PM IST
सार
पीपलकोटी से गडोरा-अमरपुर-कम्यार सड़क पर अमरपुर के पास शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे रविंद्र सिंह (28) पुत्र नरेंद्र सिंह रावत अपनी कार को बैक कर रहा था। कार में रविंद्र अकेला ही था।
विज्ञापन
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विस्तार
नगर क्षेत्र पीपलकोटी से करीब तीन किमी दूर अमरपुर गांव के पास एक कार बैक करते समय खाई में जा गिरी। हादसे में युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के समय युवक के साथ कोई और सवार नहीं था।
विज्ञापन
पीपलकोटी से गडोरा-अमरपुर-कम्यार सड़क पर अमरपुर के पास शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे रविंद्र सिंह (28) पुत्र नरेंद्र सिंह रावत अपनी कार को बैक कर रहा था। कार में रविंद्र अकेला ही था। बैक करते समय अचानक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
Badrinath Highway: आठ में से पांच डंपिंग जोन फुल, हाईवे किनारे लगे मलबे के ढेर, निस्तारण की नहीं मिल रही जगह
विज्ञापन
पीपलकोटी चौकी इंचार्ज लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण ने बताया कि सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल रविंद्र को स्वामी विवेकानंद अस्पताल पीपलकोटी लेकर आए। प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए डाॅक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल गोपेश्वर लेकर आए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।