फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Can't walk on the road, how to drive...

Chamoli News: सड़क पर पैदल चल नहीं सकते, गाड़ी कैसे चलाएं...

Mon, 23 Sep 2024 05:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 23 Sep 2024 05:12 PM IST
विज्ञापन
Can't walk on the road, how to drive...
फोटो
विज्ञापन

सीरी-सिरपा सड़क के सुधारीकरण की मांग को लेकर एसडीएम से मिले ग्रामीण
एसडीएम ने कमेटी बनाकर जांच का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। सीरी से सिरपा गांव के लिए दो किमी सड़क के सुधारीकरण की मांग को लेकर सिरपा के करीब 25 से अधिक ग्रामीण तहसील मुख्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने एसडीएम संतोष कुमार पांडेय से मुलाकात की। बताया कि गांव की सड़क लंबे समय से बदहाल बनी है। साहब गांव की सड़क पर पैदल नहीं चल सकते ऐसे में गाड़ी कैसे चलाएं। इस पर एसडीएम ने कमेटी बनाकर सड़क की जांच कराने का आश्वासन दिया।
सीरी से सिरपा गांव के लिए करीब दो किमी सड़क दस साल पहले मेरा गांव मेरी सड़क योजना के तहत बनी। विकास विभाग की ओर से सड़क बनाने के बाद इसे ग्राम पंचायत को सौंप दिया तब से सड़क की मरम्मत नहीं हो पाई है। ऐसे में सड़क पर गाड़ी चलाना तो दूर पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है। सोमवार को दलबीर सिंह सेनवाल के नेतृत्व में एसडीएम से मिले ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत कराने, जर्जर बिजली के खंभों एवं तारों को बदलने आदि की मांग की। कहा कि लगातार शिकायत के बाद भी समस्याएं हल नहीं हो पा रही हैं। इस दौरान पूर्व जिपंस और कर्णप्रयाग व्यापार संघ अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह मिंगवाल आदि मौजूद थे। वहीं एसडीएम संतोष कुमार पांडेय ने कहा कि सिरपा सड़क के निरीक्षण और जांच के लिए कमेटी बनाई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर सड़क को किसी अन्य विभाग को सौंपने के प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे। वहीं अन्य समस्याओं को जल्द हल करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

इंसेट

विधायक से भी मिले ग्रामीण
सिरपा के ग्रामीणों ने गौचर में विधायक अनिल नौटियाल से उनके आवास पर मुलाकात की। ग्रामीणों से समस्याओं के हल करने की मांग की गई। विधायक ने ग्रामीणों को सड़क सहित तमाम समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed