फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Came to vote with enthusiasm but returned after finding name not in the list

Chamoli News: उत्साह से पहुंचे मतदान करने, सूची में नाम न होने पर लौटे

Mon, 28 Jul 2025 07:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 28 Jul 2025 07:56 PM IST
विज्ञापन
Came to vote with enthusiasm but returned after finding name not in the list
गोपेश्वर। पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में कई मतदाताओं के नाम गायब रहे जिससे मतदाताओं को पोलिंग बूथों से लौटना पड़ा। मैठाणा गांव के शशि भूषण मैठाणी का कहना है कि यह पहली बार हुआ है कि सूची में नाम न होने के कारण उन्हें मतदान से वंचित रहना पड़ा। उन्होंने मतदाता सूची से नाम गायब होने की शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी से की।
विज्ञापन

वहीं निजमुला घाटी के गाड़ी गांव में डब्बल सिंह के परिवार के चार सदस्यों के नाम भी मतदाता सूची में नहीं थे। डब्बल सिंह ने बताया कि उन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनाव में मतदान किया था लेकिन पंचायत चुनाव में सूची से नाम गायब रहने पर मतदान से वंचित रहे। शंकर सिंह का कहना है कि उनकेे परिवार के दो सदस्यों के नाम सूची में दर्ज नहीं थे। थान सिंह का नाम भी सूची से गायब था। संवाद
विज्ञापन


मतगणना के लिए 470 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई
रुद्रप्रयाग। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के लिए कार्मिकों का द्वितीय रेंडमाइजेशन पूरा हो गया। मतगणना के लिए कुल 470 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में रेंडमाइजेशन किया गया। डीएम प्रतीक जैन वीडियो कांफ्रेंस से जुड़े। उन्होंने बताया कि मतगणना के लिए 94 सुपरवाइजर, 376 सहायक कार्मिकों का चयन राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से तैयार किए गए सॉफ्टवेयर से किया गया है। अगस्त्यमुनि में 52 जखोली में 35 तथा ऊखीमठ में 18 टेबल मतगणना के लिए लगाई गई हैं। सभी मतगणना सुपरवाइजर तथा मतगणना सहायकों को अब 29 जुलाई को मतगणना के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर सीईओ प्रमेंद्र बिष्ट, सूचना विज्ञान अधिकारी दीप्ति चमोली आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




पोलिंग पार्टियों का लौटना शुरू, सबसे पहले लौटी सेनू की टीम

कर्णप्रयाग। सोमवार को हुए मतदान के बाद शाम को पोलिंग पार्टियों का लौटना शुरू हो गया है। शाम साढ़े छह बजे सबसे पहले विकासखंड की सेनू मतदेय स्थल की टीम लौटी। एआरओ विजय पुरोहित ने बताया कि मतपेटियों को स्ट्रॉन्ग रूम में पूरी सुरक्षा के बीच रखा जा रहा है। देर रात तक अधिकतर टीमों के लौटने की संभावना है। संवाद




बाटाधार, रोहिड़ा और बीना के बूथों पर लगी रहीं लाइनें
गैरसैंण/आदिबदरी। विकासखंड गैरसैंण के बाटाधार, रोहिड़ा व बीना के बूथों पर शाम 5 बजे बाद भी मतदाताओं की लंबी लाइनें लगी रहीं। इसका कारण दोनों बूथों पर सुबह से ही मतदान की प्रक्रिया का धीमा होना बताया जा रहा है। बाटाधार बूथ पर जहां कुल 681 वोटर हैं यहां 5 बजे तक लगभग 320 मत पड़े थे जबकि 120 मतदाता लाइन में लगे रहे। बीना बूथ पर कुल 749 मतदाता थे। यहां 5 बजे तक 355 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग कर लिया था जबकि 110 अपनी बारी के इंतजार में थे। धीमी मतदान प्रक्रिया को लेकर तहसील निर्वाचन अधिकारी जगदीश थपलियाल ने बताया कि उक्त दोनों बूथों पर 5 बजे के बाद भी मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं। इसका कारण दोपहर के समय बारिश रहा। वहीं आदिबदरी के कई बूथों पर भी शाम पौने छह बजे तक मतदान हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed