फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Call to leave western culture in kotdwar

पाश्चात्य संस्कृति छोड़ने का आह्वान

Sat, 19 Sep 2020 07:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
Call to leave western culture in kotdwar
उर्गम गांव में पीएम मोदी के जन्म सप्ताह के तहत आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में जांच कराते ग्र? - फोटो : GOPESHWAR
नरेंद्र मोदी विचार मंच ने सेवा सप्ताह के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के मौके पर काशीरामपुर तल्ला स्थित निर्मल कुष्ठाश्रम में फल बांटे। नरेंद्र मोदी विचार मंच के अध्यक्ष सीपी डोबरियाल ने पाश्चात्य संस्कृति और पहनावे को छोड़कर भारतीय संस्कृति, स्वदेशी पहनावे और उत्पादों को अपनाने का आह्वान किया। इस मौके पर अनूप बिष्ट, सुभाष कुकरेती, बलवान सिंह रावत, उमेद सिंह चौधरी, सुरेश रावत, शूरवीर सिंह खेतवाल, सीपी धूलिया, हरीश चंद्र खुगशाल और एसके नौगाईं मौजूद रहे।
विज्ञापन

दुगड्डा में नगर पालिका अध्यक्ष भावना चौहान की अगुवाई में भाजपा दुगड्डा मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फतेहपुर में ग्रामीणों को मास्क व फल बांटे। इस अवसर पर दुगड्डा मंडल अध्यक्ष बृजमोहन उनियाल, महामंत्री राजेंद्र नौटियाल, जितेंद्र खर्कवाल, उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र, महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुनीता देवी, राधेश्याम अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 70 पौधे रोपे
गोपेश्वर/घाट। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने उर्गम घाटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म सप्ताह के तहत 70 पौधे रोपे। जोशीमठ के राइंका उर्गम में विधायक के नेतृत्व में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में लोगों की स्वास्थ्य जांचकर दवा भी दी गई। साथ ही दिव्यांगों को प्रोत्साहन राशि भी बांटी गई। इस दौरान प्रधान संघ जोशीमठ के अध्यक्ष अनूप नेगी, उर्गम की प्रधान मिंकल देवी, गुड्डू लाल, ऋषि प्रसाद सती, विजया रावत, सुचिता चौहान, रघुबीर नेगी, मंजू देवी प्रधान भर्की, देवेंद्र रावत प्रधान देवग्राम, लक्ष्मण नेगी मौजूद रहे। वहीं घाट ब्लाक मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट और थराली विधायक मुन्नी देवी शाह के नेतृत्व में क्षेत्र पंचायत सदस्य संगठन के अध्यक्ष सोबन सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल बिष्ट, सतेश्वरी देवी, रामणी गांव के ग्राम प्रधान सूरज पंवार सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। वहीं भाजपा महिला मोर्चे की महिलाओं ने जिलाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी के नेतृत्व में पाडुली गांव में गर्भवती महिलाओं को पोषाहार बांटा। साथ ही गांव के बुजुर्गों को चश्मे और छड़ी भी वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

70 दिव्यांगों को व्हीलचेयर बांटी
कोटद्वार। सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत द्वारीखाल ब्लाक के चैलूसैंण में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ऋतु खंडूड़ी ने 70 दिव्यांगों को व्हीलचेयर, वॉकर, बैसाखी और छड़ी भेंट की। इसके साथ ही कोरोना संक्रमण की रोकथाम में बेहतर कार्य करने के लिए 70 आशा कार्यकर्ताओं और डॉक्टरों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सेवा सप्ताह के तहत भाजपा महिला मोर्चा की ओर से समाज की बेहतरी के लिए कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्जुन कंडारी, महामंत्री नरेश नैथानी, कनिष्ठ उप प्रमुख रविंद्र रावत, सक्षम जिलाध्यक्ष कपिल रतूड़ी, विधायक प्रतिनिधि अश्वनी गुप्ता, सुमा देवी, नीलम देवी, अनिता कुकरेती, गौरव सुयाल, रेनू उनियाल, विजेंद्र बिष्ट, अजीत भंडारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed