Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Bypass damaged, traffic jams in the main market

Chamoli News: बाईपास क्षतिग्रस्त, मुख्य बाजार में लग रहा जाम

Fri, 06 Nov 2026 04:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 06 Nov 2026 04:09 PM IST
विज्ञापन
Bypass damaged, traffic jams in the main market
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। नगर का बाईपास क्षतिग्रस्त होने से वाहनों का दबाव मुख्य बाजार में बढ़ गया है। इससे पुलिस की वनवे यातायात व्यवस्था भी बेपटरी हो गई है। बृहस्पतिवार शाम पोस्ट ऑफिस रोड से एक कार के आने पर बाजार में दोनों ओर जाम लग गया। करीब आधे घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे। बाजार में खरीदारों की भीड़ अधिक होने से पुलिस को जाम खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

गोपेश्वर में जीरो बैंड से बस स्टेशन होते हुए पुलिस पेट्रोल पंप तक वनवे व्यवस्था लागू है लेकिन बाईपास अवरुद्ध होने से वाहन मुख्य बाजार से गुजर रहे हैं। इससे आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। वहीं लोनिवि के अधिशासी अभियंता तनुज कांबोज ने बताया कि बरसात में केंद्रीय विद्यालय के समीप बाईपास क्षतिग्रस्त हो गया था। सुधारीकरण के लिए शासन से बजट मांगा गया है लेकिन अभी धनराशि नहीं मिली है। थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी ने कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed