फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   By strengthening the organization, we will fight the anti-labor policies of the government.

Chamoli News: संगठन मजबूत कर सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों का करेंगे मुकाबला

Sun, 05 Oct 2025 06:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 05 Oct 2025 06:40 PM IST
विज्ञापन
By strengthening the organization, we will fight the anti-labor policies of the government.
फोटो
विज्ञापन

सीटू के जिला सम्मेलन में वक्ताओं ने दिया जोर
कहा-देश में पूंजीपतियों व विदेशी कॉर्पोरेट घरानों के पक्ष में बन रहीं नीतियां
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। भारतीय ट्रेड यूनियन (सीटू) का जिला सम्मेलन रविवार को जिला पंचायत सभागार में हुआ। सम्मेलन में संगठन की मजबूती पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश में जो मजदूर विरोधी नीतियां सरकारें अपना रही हैं उनका डटकर मुकाबला तभी किया जा सकता है जब संगठन मजबूत होगा।
पर्यवेक्षक व राज्य अध्यक्ष कामरेड राजेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि सरकार देशी पूंजीपतियों व विदेशी कॉर्पोरेट घरानों के पक्ष में नीतियां बना रही है और आम गरीब मजदूर किसानों का शोषण हो रहा है। तमाम विभागों में नियुक्तियों पर प्रतिबंध लगा है जो नियुक्तियां हो भी रही हैं वह ठेके पर और संविदा पर हैं। उन्होंने सरकारों की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध मजबूत संगठित आंदोलन खड़ा करने पर जोर दिया। इस दौरान भारत की जनवादी नौजवान सभा के जिलाध्यक्ष कमलेश गौड़, किसान सभा के जिलाध्यक्ष कामरेड बस्ती लाल, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपाल सिंह रावत, अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की जिला अध्यक्ष गीता बिष्ट ने भी विचार रखे। इस मौके पर कॉमरेड मदन मिश्रा, जिला महामंत्री मनमोहन रौतेला, यूनियन के वरिष्ठ नेता कामरेड किशन सिंह रावत, जितेंद्र मल्ल, कामरेड भारती राणा और मनमोहन रौतेला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


राजेंद्र नेगी बने सीटू के जिला अध्यक्ष
गोपेश्वर। सीटू के जिला सम्मेलन में 15 सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया गया। सर्वसम्मति से राजेंद्र नेगी को सीटू का अध्यक्ष, जितेंद्र मल्ल को महामंत्री, मदन मिश्रा व देवेंद्र खनेड़ा को उपाध्यक्ष, भारती राणा व मिलन भंडारी को सचिव तथा धीरज नेगी को कोषाध्यक्ष चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed