{"_id":"571f71624f1c1bb124a91524","slug":"by-durga-killed-mahishasura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां दुर्गा ने किया महिषासुर का वध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां दुर्गा ने किया महिषासुर का वध
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
Updated Tue, 26 Apr 2016 07:18 PM IST
विज्ञापन
हस्तोला मेला
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ागांव में आयोजित एक दिवसीय हस्तोला मेले में मां दुर्गा की ओर से महिषासुर वध का मंचन किया गया, जो मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। इस मौके पर दूर-दराज के गांवों से बड़ागांव पहुंचे लोगों ने मां दुर्गा की पूजा कर मनौतियां मांगीं।
विज्ञापन
बड़ागांव के कंतरी तोक में आयोजित हस्तोला मेले में तड़के से ही मां दुर्गा की पूजा शुरू हुई। मान्यता है कि आदिकाल में हिमालय क्षेत्र में हस्ती नाम के राक्षस के आतंक से ग्रामीण परेशान थे, तब मां दुर्गा ने काली रूप धारण कर हस्ती राक्षस का वध कर दिया था।
विज्ञापन
तब से लोग मेले का आयोजन कर मां दुर्गा की हर्षोल्लास के साथ पूजा करते हैं। मेले में मुखौटा नृत्य के दौरान मां दुर्गा हस्ती राक्षस का वध करती हैं। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष रोहिणी रावत, हरीश भंडारी, एमएस रौतेला, डा. राजीव गर्ग, प्रकाश भंडारी, सर्वेश कुमार दूबे, गुलशन सिंह राणा और वीरेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन