फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Businessmen disappointed with less number of passengers

यात्रियों की कम संख्या से कारोबारी निराश

Sat, 25 Sep 2021 06:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 06:56 PM IST
विज्ञापन
Businessmen disappointed with less number of passengers
बदरीनाथ धाम में सीमित संख्या में यात्रियों के आने के नियम के चलते यात्रा गति नहीं पकड़ पा रही है। स्थिति यह है कि धाम में ज्यादातर समय सन्नाटा पसरा रहता है। व्यापारियों का कहना है कि धाम में आने वाले सभी यात्रियों को दर्शन करने की अनुमति मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

लंबे इंतजार के बाद चारधाम यात्रा शुरू तो हो गई, लेकिन धाम में सीमित संख्या में ही यात्री पहुंच रहे हैं। इससे होटल, रेस्टोरेंट व यात्रा से संबंधित व्यापारी निराश हैं। बदरीनाथ धाम के व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद नवानी का कहना है कि धाम में यात्रियों के आने पर किसी भी प्रकार की रोक नहीं होनी चाहिए। होटल व्यवसायी नवनीत मेहता का कहना है कि बड़ी उम्मीद के यात्रा खुली थी, लेकिन तीर्थ यात्रियों की सीमित संख्या से व्यवसाय ठप पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

बदरीनाथ में 4782 यात्री कर चुके दर्शन
यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक बदरीनाथ में 4782 यात्री भगवान के दर्शन कर चुके हैं। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि शनिवार शाम चार बजे तक बदरीनाथ में 460 यात्री पहुंच गए थे। वहीं बदरीनाथ के लिए अभी तक 24256 ई-पास जारी हो चुके हैं। 18 सितंबर से शुरू हुई यात्रा में प्रति दिन औसतन 598 यात्री धाम में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed