फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   BSP candidate for tickets began to grow

टिकट के लिए बसपा में बढ़ने लगे दावेदार

Fri, 17 Feb 2017 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली। Updated Fri, 17 Feb 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
BSP candidate for tickets began to grow
bsp meeting - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन

कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के चुनाव के लिए बसपा में दावेदार बढ़ने लगे हैं। बृहस्पतिवार को जहां पार्टी से एक ने दावेदारी की वहीं शुक्रवार को टिकट की दावेदारी बढ़कर दो हो गई। ऐसे में शनिवार तक बसपा प्रत्याशी के नाम सार्वजनिक होने की उम्मीद जताई जा रही है। कर्णप्रयाग पहुंचे बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भृगुराशन राव ने यह संभावना जताई है।

अलग राज्य बनने के बाद विधानसभा में बसपा लगातार प्रत्याशी उतारती रही है। पार्टी ने जहां वर्ष 2002 में शंकर काला को यहां प्रत्याशी बनाया वहीं 2007 में कांग्रेस के कद्दावर नेता राधाकृष्ण भट्ट को टिकट दिया गया था। तब बसपा यहां चौथे स्थान पर रही थी। 2012 में गौचर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष धूमीलाल को मैदान में उतारा था।
विज्ञापन


इस बार बसपा ने युवा नेता कुलदीप कनवासी को टिकट दिया था, लेकिन 12 मई को बदरीनाथ हाईवे पर हुई कार दुर्घटना में कुलदीप की मौत हो गई। इससे 15 फरवरी को होने वाला मतदान स्थगित हो गया, अब यह मतदान 9 मार्च को होना है। प्रक्रिया के तहत 20 फरवरी को बसपा प्रत्याशी के लिए नामांकन की अंतिम तिथि है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भृगुराशन राव ने यहां पहुंचकर दावेदारी जता रहे पार्टी के नेताओं से वार्ता की। राव ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता शांति लाल सहित एसएस खाती का आवेदन आया है, लेकिन पार्टी की मृतक कुलदीप के परिजनों के प्रति सांत्वना है। ऐसे में यदि कुलदीप के परिवार में कोई चुनाव लड़ना चाहता है तो पार्टी इस फार्मूले को प्राथमिकता देगी। राव ने बताया कि विधानसभा से पार्टी का उम्मीदवार कौन होगा शनिवार तक निर्णय लिया जाएगा।


मृतक कुलदीप के घर पहुंचे बसपा प्रदेश अध्यक्ष

बसपा प्रदेश अध्यक्ष भृगुराशन राव शुक्रवार को कर्णप्रयाग पहुंचे और बसपा के प्रत्याशी रहे स्व. कुलदीप कनवासी के घर पहुुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। इसके साथ ही पार्टी लाइन पर पूरी मदद का भरोसा भी दिलाया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव शिशुपाल चौधरी, बीआर धोनी, जिलाध्यक्ष इंद्रप्रकाश रडवाल, सुरजीत लाल टम्टा, महेश चंद्र और नंदकिशोर आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed