फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Brother of bad weather at the fair could not Pujai CM

मौसम खराब होने से जेठ पुजाई मेले में नहीं पहुंच पाए सीएम

Thu, 16 Jun 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर Updated Thu, 16 Jun 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
Brother of bad weather at the fair could not Pujai CM
जेठ पुजाई मेला - फोटो : amarujala

तीन दिनों से माणा गांव में चल रहा जेठ पुजाई मेला बृहस्पतिवार को धार्मिक अनुष्ठान के साथ संपन्न हो गया है। समापन पर मुख्यमंत्री हरीश रावत को माणा गांव पहुंचना था, लेकिन मौसम खराब होने के चलते सीएम नहीं पहुंचे।

विज्ञापन


सीएम ने माणा गांव के पूर्व प्रधान पीतांबर मोल्फा से मोबाइल फोन से बात कर गांव की समस्याओं और क्षेत्र में पर्यटन विकास पर सकारात्मक कदम उठाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद मुख्यमंत्री के निजी सचिव कमल सिंह रावत ने मेले का समापन किया।
विज्ञापन


इससे पूर्व माणा गांव के पंचायती चौक में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए, जिसमें गढ़वाली गायक किशन महिपाल और गायिका रेशमा ने एक के बाद एक गीतों की प्रस्तुति दी। किशन महिपाल ने जख द्यबतों का ठों छन भैजी, वखी हमरा भी गौं छन भैजी, जय बदरीनाथ, जय-जय घंड्याल देवता, स्याली बंपाली, त्वे मिलण औलु नीती-गमशाली, फ्यूंलड़िया त्वे देखीक औंदू यु मन मां, तेरो मेरो साथ छयौ पेलो जनम मां.... आदि गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हास्य कलाकार घन्ना भाई ने करीब एक घंटे तक गढ़वाली चुटकुलों से दर्शकों को लोटपोट कर दिया। इस मौके पर बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह, माणा के प्रधान भगत सिंह बडवाल, पूर्व प्रधान पीतांबर मोल्फा, बचन सिंह पाल, जिला पंचायत सदस्य दीक्षा बिष्ट, अनिल बिष्ट आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed