{"_id":"683308552127346c0106f7e1","slug":"brilliant-ankul-and-ritwik-honored-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-115058-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: मेधावी अंकुल और ऋत्विक सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: मेधावी अंकुल और ऋत्विक सम्मानित
Sun, 25 May 2025 05:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 25 May 2025 05:38 PM IST
विज्ञापन
फोटो
कर्णप्रयाग। लिटिल फ्लावर जूनियर हाईस्कूल का वार्षिकोत्सव समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ ही हाईस्कूल की मेरिट सूची में 16वां स्थान हासिल करने वाले अंकुल पुरोहित और 21वां स्थान हासिल करने वाले ऋत्विक डिमरी को सम्मानित किया गया।
वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने बरखा झुकी ऐगे, कन कुहेड़ी लैगे... सहित कई गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी सहित देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। समारोह में विधायक अनिल नौटियाल के प्रतिनिधि भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बृजेश बिष्ट ने विधायक की ओर से विद्यालय के लिए डेढ़ लाख की आर्थिक सहायता देने की बात कही। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह ने विद्यालय को दस हजार की आर्थिक मदद देने की बात कही। कार्यक्रम में पीजी कालेज के प्राचार्य प्रो. वीएन खाली, अभिभावक संघ के अध्यक्ष विनय पुरोहित, सभासद हेमा डिमरी, संपूर्णानंद डिमरी और उत्तम नेगी, सेवानिवृत्त शिक्षिका उषा थपलियाल, मनोरमा नैनवाल, सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक अनमोल मिश्रा, प्रधानाचार्य दिनेश देवली, मोइन खान, कुसुमलता कंडारी आदि मौजूद थे। संवाद