फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Books can be sent by post from the post office at a lower rate

Chamoli News: पोस्ट ऑफिस से कम दर पर डाक से भेजी जा सकेंगी किताबें

Fri, 02 May 2025 06:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 02 May 2025 06:16 PM IST
विज्ञापन
Books can be sent by post from the post office at a lower rate
गोपेश्वर। पोस्ट ऑफिस के माध्यम से अब किताबों को डाक के जरिये कम दर पर कहीं भी भेजा जा सकेगा। इसके लिए डाक विभाग की ओर से चमोली व रुद्रप्रयाग जिले में ज्ञान पोस्ट योजना शुरू की गई है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से शैक्षिक, सामाजिक, सांस्कृतिक व धार्मिक पुस्तकों को किफायती दरों पर एक शहर से दूसरे शहर भेजने के लिए डाक विभाग के अंतर्गत ज्ञान पोस्ट योजना शुरू की गई है। प्रधान डाकघर गोपेश्वर में इस योजना का उद्घाटन अधीक्षक डाकघर टिकंबर सिंह गुसाईं ने किया। उन्होंने बताया कि योजना के तहत भेजी जाने वाली पुस्तक के ट्रैक एंड ट्रेस की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। योजना के तहत 300 ग्राम तक वजन की किताब 20 रुपये, 301 से 500 ग्राम तक की 25 रुपये, 501 से 1000 ग्राम भार तक की किताबें 35 रुपये, 1001 से 2000 ग्राम तक की किताबें 50 रुपये, 2001 ग्राम से 3000 ग्राम तक की किताबें 65 रुपये, 3001 से 4000 ग्राम तक की किताबें 80 रुपये, 4001 से 5000 ग्राम तक की किताबें 100 रुपये में डाक से कहीं भी भेजी जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed