फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Bolero 9 people injured in the crash of a family.

बोलेरो दुर्घटना में एक ही परिवार के 9 लोग घायल

Thu, 25 Aug 2016 09:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (पीपलकोटी )
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (पीपलकोटी ) Updated Thu, 25 Aug 2016 09:20 PM IST
विज्ञापन
Bolero 9 people injured in the crash of a family.
गोपेश्वर जिला चिकित्सालय में ईलाज के दौरान एक बैंच पर बैठी घायल दोनों बालिकाएं। - फोटो : Amar Ujala

 बदरीनाथ हाईवे पर बृहस्पतिवार को बोलेरो के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक ही परिवार के नौ लोग घायल हो गए। गनीमत यह रही कि बोलेरो चालक ने अनियंत्रित हुए वाहन को चट्टान से टकरा दिया था जिससे वाहन गहरी खाई में जाने से बच गया। वाहन में एक ही परिवार के नौ लोग सवार थे, जो पाखी गांव में कृष्ण जन्माष्टमी मेला देखने जा रहे थे।

विज्ञापन


प्राप्त विवरण के मुताबिक बृहस्पतिवार दोपहर मठ गांव निवासी सुधीर सिंह पुत्र धूम सिंह अपने परिवार के साथ पीपलकोटी से बोलेरो से छह किमी दूर पाखी गांव में जन्माष्टमी मेला देखने जा रहे थे। वाहन एक किमी दूर पहुंचा ही था कि अचानक अनियंत्रित होकर चट्टान से टकरा कर सड़क पर पलट गया।
विज्ञापन


हादसे में मंजू देवी (32) पत्नी सुधीर सिंह, वीरेंद्र सिंह (36) पुत्र दुलभ सिंह, अंजू देवी (29) पत्नी वीरेंद्र , संजना (13) पुत्री जसवंत सिंह, कंचन (8) पुत्री वीरेंद्र सिंह, अंशिका (3) पुत्री सुधीर सिंह, नैना (5) पुत्री सुधीर और किस्सू (4)  पुत्र वीरेंद्र घायल हो गए। सुधीर सिंह और मंजू देवी को गंभीर चोटें आई हैं। जबकि नैना और किस्सू को प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों के साथ घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य सभी घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। सीएमएस डा. बीके शुक्ला ने कहा कि सभी घायलों के सिर में चोटें आई हैं। वाहन में सवार वीरेंद्र सिंह ने बताया कि हाईवे पर मलबा होने के कारण वाहन रपट कर अनियंत्रित हो गया था, जिससे चालक ने बड़ी दुर्घटना से बचने के लिए वाहन को चट्टान पर टकराया, जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed