फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Blow the effigies of government in protest

मुकदमे के विरोध में सरकार का पुतला फूंका

Sun, 14 Jul 2019 06:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
Blow the effigies of government in protest
भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के दौरान 38 आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमे के विरोध में रविवार को माईथान बाजार में व्यापारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। कहा कि सरकार ने फर्जी मुकदमे दर्ज करके गैरसैंण आंदोलन को दबाने का कुचक्र रचा है, लेकिन आंदोलनकारी सरकार की मंशा पूरी नहीं होने देंगे। गैरसैंण स्थायी राजधानी घोषित होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

स्थायी राजधानी गैरसैंण संघर्ष समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट जेल से रिहा होने के बाद रविवार को माईथान पहुंचे। इस दौरान लोगों ने उनका स्वागत किया। बस स्टेशन पर एकत्र होने के बाद लोगों ने नारे लगा कर जुलूस निकाला और मुख्य बाजार में सरकार का पुतला दहन किया। समिति के अध्यक्ष नारायण बिष्ट ने कहा कि जब तक शहीदों के सपनों के अनुरूप सरकार गैरसैंण को राज्य की स्थायी राजधानी घोषित नहीं करती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके व्यापार संघ अध्यक्ष वीरेंद्र रावत, डॉ. कुुंवर नेगी, अवतार पुंडीर, कुंवर सिंह, विक्रम नेगी, सैन सिंह बिष्ट, जितेंद्र नेगी, हीरा नेगी, पान सिंह नेगी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed