फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Block level committee formed for forest fire control

Chamoli News: वनाग्नि नियंत्रण के लिए ब्लॉक स्तरीय समिति गठन

Fri, 27 Feb 2026 06:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 27 Feb 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
Block level committee formed for forest fire control
फोटो
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख को चुना गया अध्यक्ष
ब्लॉक सभागार में वन विभाग, पंचायत प्रतिनिधियों व अधिकारियों की हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी/गोपेश्वर। वनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम और वनों की सुरक्षा के लिए ब्लॉक स्तरीय समिति का गठन किया गया। वनाग्नि नियंत्रण समिति में ब्लॉक प्रमुख को अध्यक्ष चुना गया। अन्य प्रतिनिधियों व अधिकारियों को सदस्य नामित किया गया।

ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत प्रमुख राजी देवी की अध्यक्षता में वनाग्नि सुरक्षा को लेकर बैठक हुई। इस दौरान जंगल को आग से बचाने के लिए वनाग्नि नियंत्रण समिति के गठन पर विचार किया गया। सर्वसम्मति से समिति का गठन करते हुए ब्लॉक प्रमुख को समिति का अध्यक्ष बनाया गया। वहीं खंड विकास अधिकारी शिव सिंह भंडारी, पुलिस विभाग से एसआई दलबीर सिंह, राजस्व निरीक्षक प्रदीप रावत, सेरा मालकोटी के प्रधान राजेश भंडारी और त्रिशूला के प्रधान विक्रम सिंह को सदस्य नामित किया गया। समिति ब्लॉक स्तर पर वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए विभिन्न स्तर पर जागरुकता फैलाएगी। साथ ही वनाग्नि की घटना होने पर वन विभाग से समन्वय बनाएगी। इस दौरान केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के वनक्षेत्राधिकारी नवल किशोर सिंह नेगी, अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग के वनक्षेत्राधिकारी बीएल शाह, वन दरोगा आनंद सिंह, मोहन सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी व वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed