फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   BJP working to make Vijay Sankalp rally a success

विजय संकल्प रैली को सफल बनाने में जुटी भाजपा

Sat, 18 Dec 2021 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
BJP working to make Vijay Sankalp rally a success
बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र की विजय संकल्प रैली सफल बनाने के लिए शनिवार को जिला कार्यालय में तैयारी बैठक हुई। पार्टी जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में रैली को भव्य रूप देने पर चर्चा हुई। साथ ही अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से रैली में प्रतिभाग करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि 24 दिसंबर को होने वाली रैली के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ताओं को रैली का हिस्सा बनाया जाएगा। कार्यक्रम के जिला संयोजक सतीश लखेड़ा ने कहा कि रैली को भव्य बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना होगा। इस मौके पर चमोली जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, पूर्व अध्यक्ष हरक सिंह रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष पीपलकोटी रमेश बंडवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, कुलदीप वर्मा, विक्रम बर्त्वाल, विनोद कनवासी, शशि दत्त शर्मा, राकेश ठाकुर, नवीन शर्मा, चंद्रकला तिवारी, दीपा राणा, मीडिया प्रभारी महावीर सिंह रावत आदि मौजूद थे। संचालन रमेश मैखुरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed