फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   BJP will make one lakh four thousand members in Chamoli

Chamoli News: ‘चमोली में भाजपा बनाएगी एक लाख चार हजार सदस्य’

Wed, 18 Sep 2024 05:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 18 Sep 2024 05:14 PM IST
विज्ञापन
BJP will make one lakh four thousand members in Chamoli
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। भाजपा की जिलास्तरीय बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई। साथ ही अभियान में तेजी लाने का निर्णय लिया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने कहा कि चमोली जिले की तीनों विधानसभा में भाजपा एक लाख चार हजार सदस्य बनाएगी। वहीं सक्रिय कार्यकर्ताओं को न्यूनतम 100 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया।

ब्लाॅक सभागार में हुई बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश ने कहा कि संगठन की मजबूती के साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को अभियान में जुटना होगा। जिला प्रभारी कुंदन परिहार ने कहा कि भाजपा की रीति नीति को देखते हुए लोग भाजपा से जुड़ना चाहते हैं। जरूरत बस कार्यकर्ताओं को आम लोगों तक पहुंचने की है। बैठक में थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, राज्यमंत्री रमेश गड़िया, सदस्यता अभियान के जिला संयोजक गजेंद्र रावत, विधानसभा संयोजक अरुण मैठाणी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डाॅ. हिमानी वैष्णव, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष महावीर रावत, नगर मंडल अध्यक्ष सुभाष चमोली, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विक्रम मिंगवाल सहित सभी 18 मंडलों के अध्यक्ष मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed