फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   BJP state general minister organization Ajay visited Badrinath

भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने बदरीनाथ के दर्शन किए

Tue, 14 Jul 2020 08:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
BJP state general minister organization Ajay visited Badrinath
बदरीनाथ धाम के दर्शन को पहुंचे बीजेपी के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार व कार्यकर्ता। - फोटो : GOPESHWAR
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार बदरीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने पूजा अर्चना के बाद रावल से भेंट की और पूजा पद्धति के बारे में जानकारी ली। चमोली जिले के भ्रमण पर पहुंचे अजेय कुमार ने बदरीनाथ दर्शन के बाद माणा गांव में जाकर लोगों से कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने हनुमानचट्टी, वरुड़ी पटोरी, स्लाइड जोन लामबगड़, पांडुकेश्वर, गोविंदघाट और जोशीमठ में जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, जिला प्रभारी विजय कपरुवाण, प्रदेश मंत्री बलवीर घुनियाल, पूर्व बीकेटीसी अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, रामकृष्ण रावत, सहकारी बैंक के जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, बदरीनाथ नगर पंचायत के अध्यक्ष अरविंद शर्मा, जोशीमठ नगर मंडल अध्यक्ष नितेश चौहान, माणा के ग्राम प्रधान पीतांबर मोल्फा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed