फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   BJP leaders took out tricolor rally in Gauchar

Chamoli News: गौचर में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा रैली

Sun, 11 Aug 2024 06:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 11 Aug 2024 06:09 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders took out tricolor rally in Gauchar
फोटो
विज्ञापन

गौचर। देश की रक्षा में बलिदान देने वाले जवानों की याद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा रैली निकाली और उन्हें श्रद्धांजलि दी। विधायक अनिल नौटियाल के नेतृत्व में कर्णप्रयाग विधानसभा के पार्टी कार्यकर्ता तिरंगा रैली के तहत मुख्य बाजार से आईटीबीपी कैंप और कैंप से बंदरखंड होते हुए पार्टी कार्यालय पहुंचे। पार्टी कार्यालय में हुई श्रद्धांजलि सभा में विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा उन वीर सपूतों को याद में निकाली गई है जिन्होंने देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। तिरंगा रैली में विधानसभा क्षेत्र प्रभारी पंकज कपरुवाण, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष चैतन्य बिष्ट, मंडल अध्यक्ष दिनेश प्रसाद डिमरी, सुनील कुमार, जयकृत बिष्ट, गजेंद्र नयाल, आशीष बिष्ट, भगवती प्रसाद खंडूरी, कैलाश केडियाल, मुकेश नेगी आदि मौजूद थे। संवाद

भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान हुआ शुरू

कर्णप्रयाग। चमोली जिले के अपने 18 मंडलों में भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान रविवार से शुरू हो गया। चमोली के जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने बताया कि 11 से 13 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान में जिले में 50 हजार तिरंगे लगाए जाएंगे जबकि 14 को विभाजन विभीषिका दिवस मनाया जाएगा। 15 अगस्त को विभिन्न स्थानों पर झंडारोहण होगा जबकि 16 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देंगे। संवाद
विज्ञापन


नामतोल में पांडव लीला 21 से

नारायणबगड़/ कर्णप्रयाग। ब्लॉक के नामतोल में 21 अगस्त से 30 अगस्त तक पांडव लीला का आयोजन होगा। समिति के अध्यक्ष चैत सिंह नेगी और रविंद्र नेगी ने बताया कि 21 अगस्त को भूमियाल पूजन, 22 अगस्त को पईयां नेतना सहित गैण्डापर्व, कुरुक्षेत्र का आयोजन होगा। पांडव लीला के लिए महिला मंगल दल, युवक मंगल दल और ग्रामीण तैयारियों में जुटे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट की दी जानकारी

कणर्प्रयाग। डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट समझ एवं अनुप्रयोग विषय पर कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला में वाणिज्य विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. हिना नौटियाल ने कहा कि एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म एजुकेशन सिस्टम में पारदर्शिता बढ़ाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को आसानी से एक कॉलेज से दूसरे में स्थानांतरण की सुविधा भी प्रदान करता है। संचालन डॉ. पूनम ने किया। मौके पर प्राचार्य प्रो. वीएन खाली, महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. कमलेश चंद्र लोहनी और डॉ. हरीश बहुगुणा उपस्थित रहे। संवाद


किसानों को दी पौध

थराली। कृषि विभाग थराली ने राष्ट्रीय कृषि संपोषण योजना परियोजना के अंतर्गत ढूंगाखोली गांव में किसानों को 1500 फलदार पौध बांटे। सहायक कृषि अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि कृषकों को सही तरीके से पौधरोपण और उनके रख-रखाव व बीमारियों से बचाव की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान पाल राम, भवानी दत्त बहुगुणा, प्रवीन नेगी और दिनेश कुमार आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed