फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Birendra Godiyal received Pt. Devaram Nautiyal Award

नंदासैंण मेले में देसरे दिन स्कूली बच्चों ने जमाया रंग

Sun, 10 Nov 2019 09:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
Birendra Godiyal received Pt. Devaram Nautiyal Award
कर्णप्रयाग के नंदासैंण मे आयोजित पर्यावरण संवर्द्वन विकास एवं सांस्कृतिक मेले मे पैठाणी के बीर? - फोटो : KARNPRYAG
नंदासैंण में आयोजित पर्यावरण संवर्द्धन, पर्यटन विकास मेले में रविवार को समलौण संस्था पैठाणी के संस्थापक अध्यक्ष बीरेंद्र गोदियाल को पंडित देवराम नौटियाल सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन

मेले में दूसरे दिन मुख्य अतिथि गौचर के पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश नेगी ने कहा कि नंदासैंण में होने वाला यह मेला आत्मीयता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए पूरे उत्तराखंड एक मिसाल है। विशिष्ट अतिथि राठ महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. देवकृष्ण थपलियाल ने पर्यावरण संरक्षण, शिक्षण उन्नयन, स्वास्थ्य व सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्द्धन की दिशा में उल्लेखनीय कार्य करने पर समलौंण संस्था पैठाणी (पौड़ी) के संस्थापक अध्यक्ष बीरेंद्र गोदियाल को वर्ष 2019 का पंडित देवराम नौटियाल सम्मान प्रदान किया।
विज्ञापन

वहीं, प्राथमिक बाल कविता में राप्रावि चौरासैंण की स्वेता प्रथम व अपर्णा द्वितीय रही। भाषण में राप्रावि मेलेठी के आयुष प्रथम और एसजीआरआर देवलकोट की वर्तिका राणा द्वितीय रही। 100 मीटर दौड़ जूनियर बालक वर्ग में राइंका नंदासैंण के जुनैद अंसारी प्रथम व एसजीआरआर देवलकोट के आयुष रौतेला द्वितीय रहे। 800 मीटर बालिका जूनियर दौड़ में राइंका नंदासैंण की नैना प्रथम, राइंका चौरासैंण की विपासा द्वितीय रही। लोक गीत प्राथमिक में राप्रावि बैनोली प्रथम और राप्रावि चौरासैंण द्वितीय रहे। इस मौके पर कल्याण सिंह रावत, सचिव भुवन नौटियाल, प्रेमलता नौटियाल, हरेंद्र चौधरी, मोहन भंडारी, जगदीश मलेठा, नरेंद्र नेगी, नत्थीराम नौटियाल, विक्रम कंडवाल, धर्मानंद पंत, रामकृष्ण नौटियाल, कृष्ण बल्लभ गोदियाल, महीधर प्रसाद, मुकेश नेगी, पवन रावत, एमएस भंडारी, भरत रावत, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed