बायोमीट्रिक मशीनों का नहीं हो रहा उपयोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारियों की दैनिक हाजिरी के लिए जिले के प्राथमिक तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए खरीदी गई बायोमीट्रिक मशीनों का उपयोग अस्पताल प्रबंधन नहीं कर रहा है। वहीं अस्पताल प्रबंधन मशीनों में तकनीकी गड़बड़ी की बात कहकर पल्ला झाड़ रहा है।
देवाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगी बायोमीट्रिक मशीन का उपयोग एक दिन भी प्रबंधन नहीं कर पाया वहीं कर्णप्रयाग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मशीन लगने के बाद आज तक शुरू नहीं हो पाई है।
स्थिति यह है कि करीब 28 हजार से अधिक मूल्य की मशीनें अस्पतालों में धूल फांक रही हैं। सबसे अधिक दिक्कत ग्रामीण अस्पतालों में है यहां अधिकतर कर्मी ड्यूटी से नदारद रहते हैं। लोगों का कहना है कि दूरस्थ क्षेत्रों में यदि मशीनें शुरू की जाएं तो कर्मी बंक नहीं मार पाएंगे।
दूसरी ओर सीएमओ डा. विराज शाह ने बताया कि कई मशीनें खराब हैं और कई मशीनों के सॉफ्टवेयर अपडेट न होने से उपयोग में नहीं आ पा रही हैं। मशीनें सप्लाई करने वाली एजेंसी को लिखा गया है। एक सप्ताह में इन्हें ठीक कर लिया जाएगा।