{"_id":"680a219e9bff0f1f580690c4","slug":"bike-fell-into-a-ditch-three-people-including-a-child-injured-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-112003-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: खाई में गिरी बाइक, बच्चा समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: खाई में गिरी बाइक, बच्चा समेत तीन घायल
Thu, 24 Apr 2025 05:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 24 Apr 2025 05:03 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर। तहसील चमोली के अंतर्गत बरात से होकर लौट रहे लोगों की बाइक रांगतोली के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में एक बच्चा समेत तीन लोग घायल हो गए। चमोली कोतवाली से मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
बुधवार को नंदानगर के बैरासकुंड से बरात हरमनी गई थी। बरात से लौटते समय एक बाइक गोलिम बैंड में अनियंत्रित होकर करीब 30 मीटर नीचे गिर गई। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को खाई से बाहर निकाला। घायलों में आरव पुत्र दिनेश भाटी (9) और सौरभ पुत्र सुरेंद्र (20) दोनों निवासी मटई, नंदानगर तथा अनिल पुत्र दिनेश (19) निवासी लाखी, नंदानगर शामिल हैं। चमोली कोतवाली के निरीक्षक अनुरोध व्यास ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। संवाद