फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Bhuvan became co-coordinator of Kumaon and Vipin Garhwal.

Chamoli News: भुवन कुमाऊं और विपिन गढ़वाल के सह संयोजक बने

Mon, 17 Jun 2024 05:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 17 Jun 2024 05:50 PM IST
विज्ञापन
Bhuvan became co-coordinator of Kumaon and Vipin Garhwal.
फोटो
विज्ञापन

मूल निवास, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी

गैरसैंण। मूल निवास, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति की बैठक में नारायण सिंह बिष्ट को समिति का संरक्षक मनोनीत किया गया। जबकि चौखुटिया के भुवन कठैत को कुमाऊं और विपिन नेगी को गढ़वाल का सह संयोजक बनाया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि राज्य आंदोलन के खटीमा-मसूरी गोलीकांड की बरसी पर एक सितंबर को गैरसैंण में मूल निवास स्वाभिमान महारैली निकाली जाएगी।

रामलीला मैदान में आयोजित बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए देवेंद्र बिष्ट बल्ली को समिति का कोर मेंबर नामित किया गया। गैरसैंण की कार्यकारिणी का गठन करते हुए जसवंत सिंह बिष्ट को संयोजक, पंकज धीमान को सह संयोजक, पंकज रावत सचिव, कपिल सहसचिव, दीपक बिष्ट सह सचिव, लक्ष्मण खत्री, भरत सिंह, वीएस बुटोला, मनीष नेगी को सदस्य, पूरन सिंह, मनवर सिंह पंवार, सुरेंद्र सिंह पंवार, जगदीश सिंह नेगी और माथुर देव आर्य को संरक्षक नामित किया गया। बैठक में समन्वय संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी, स्थायी राजधानी संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, सह संयोजक लुसून टोडरिया और सचिव प्रांजल नौडियाल ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed