फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Bhoomi pujan of Shankaracharya Medical Service took place in Selang

Chamoli News: सेलंग में शंकराचार्य चिकित्सा सेवालय का हुआ भूमि पूजन

Thu, 21 Nov 2024 07:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 21 Nov 2024 07:18 PM IST
विज्ञापन
Bhoomi pujan of Shankaracharya Medical Service took place in Selang
सेलंग में अस्पताल निर्माण के लिए भूमि पूजन करते ज्योतिष्पीठ के प्रभारी स्वामी मुकुंदानंद व ब्लॉ
फोटो
विज्ञापन

ज्योतिषपीठ की ओर से किया जाएगा 100 बेड के अस्पताल का निर्माण

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। सेलंग में ज्योतिषपीठ की ओर से प्रस्तावित शंकराचार्य चिकित्सा सेवालय का बृहस्पतिवार को भूमि पूजन किया गया। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के प्रतिनिधि के तौर पर ब्रह्मचारी मुकुंदानंद की उपस्थिति में भूमि पूजन किया गया।

ज्योतिषपीठ की ओर से ज्योतिर्मठ क्षेत्र में अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। ज्योतिषपीठ के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने वीडियो कांफ्रेंस से जुड़े। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्र में सभी सुविधाओं से लैस अस्पताल की मांग रही थी। जनभावनाओं को देखते हुए हमने संकल्प लिया और इसकी शुरुआत आज भूमि पूजन के साथ हो गई है। मुकुंदानंद महाराज ने बताया कि अस्पताल 100 बेड का होगा। अस्पताल का निर्माण कार्य सभी लोगों के सामूहिक प्रयासों से होगा। सभी लोगों को चिकित्सा सुविधा मिले इस उद्देश्य से चिकित्सा सेवालय बनाया जा रहा है। इस अवसर पर डॉ. बृजेश सती, ज्योतिर्मठ व्यवस्थापक ब्रह्मचारी विष्णु प्रिया नंद, अनिरुद्ध उनियाल रावल यमुनोत्री, उमेश सती, आरती उनियाल, कृष्णमणि थपलियाल, अतीश डिमरी और प्रकाश रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed