{"_id":"5e31b4748ebc3e4b0a7f3ff6","slug":"bharat-singh-rawat-becomes-president-of-chamoli-district-bar-association-gopeshwar-news-drn334346365","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरत सिंह रावत बने चमोली जिला बार संघ के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरत सिंह रावत बने चमोली जिला बार संघ के अध्यक्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चमोली जिला बार संघ के चुनाव में वरिष्ठ वकील भरत सिंह रावत अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए जबकि संदीप रावत ने सचिव पद पर जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष व सह-सचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। मतगणना के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र सौंपे गए।
बुधवार को बार भवन परिसर में जिला बार संघ के चुनाव हुए। अध्यक्ष पद पर भरत सिंह रावत ने जीत दर्ज की, उनको 33 मत मिले, जबकि दूसरे स्थान पर रहे मदन मिश्रा को 31 व विनोद भट्ट को 15 मत मिले। सचिव पद पर सर्वाधिक मत प्राप्त करने पर संदीप रावत (36) विजयी घोषित हुए, जबकि दूसरे स्थान पर रहे नीलम सिंह नेगी को 34 मत पड़े। उपाध्यक्ष पद पर कुलदीप सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष पद पर अर्जुन सिंह बिष्ट और सह-सचिव पद पर महिपाल सिंह निर्विरोध चुने गए। वकील बीरेंद्र असवाल, दीवान सिंह नेगी, सुरेंद्र भंडारी, प्रदीप सिंह, गीता बिष्ट, जसपाल सिंह, समीर थम्मन, महेंद्र रावत और प्रकाश चंद्र भंडारी सदस्य निर्वाचित हुए। निर्वाचन अधिकारी दिलवर सिंह फरस्वार्ण ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ है।