{"_id":"6665959276e2acb2a1052cec","slug":"beo-xi-won-the-inaugural-match-karnpryag-news-c-5-1-drn1019-430854-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बीईओ एकादश ने जीता उद्घाटन मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बीईओ एकादश ने जीता उद्घाटन मुकाबला
Sun, 09 Jun 2024 05:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 09 Jun 2024 05:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग। राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान में कर्णभूमि कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो गया। टूर्नामेंट का शुभारंभ कमेटी के संरक्षक प्रदीप बिष्ट ने किया। उद्घाटन मैच बीईओ एकादश कर्णप्रयाग और ईडा बधाणी एकादश के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ईडा बधाणी टीम 10.4 ओवर में 75 रन ही बना पाई। जबकि जवाब में बीईओ एकादश की टीम ने 8 विकेट खोकर ही मैच जीत लिया। बीईओ कर्णप्रयाग से 37 रन बनाने वाले मुकेश पुंडीर को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। कमेटी के अध्यक्ष दर्शन तोपाल ने बताया कि विजेता टीम को 21,000 और उपविजेता टीम को 12,000 और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। संवाद
शिक्षिका सरोज डिमरी को श्रीदेव सुमन राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान
कर्णप्रयाग। ब्लॉक के जूनियर हाईस्कूल घतौड़ा की शिक्षिका सरोज डिमरी को श्रीदेव सुमन राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान मिला है। बीते दिनों देहरादून में शिक्षा सागर फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय शिक्षक सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस सम्मेलन में देश के 150 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। सम्मेलन में जनपद जिले के ब्लॉक कर्णप्रयाग की राजकीय जूनियर हाईस्कूल घतौड़ा की शिक्षिका सरोज डिमरी को कविता और लेखन के क्षेत्र में सतत रूप से किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य के लिए श्रीदेव सुमन राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से नवाजा गया। शिक्षिका को सम्मान मिलने पर जूनियर शिक्षक संघ, अभिभावकों और अन्य ने खुशी जताई है। संवाद