फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Bear roaming with children in Dadon Ward

Chamoli News: डाडों वार्ड में बच्चों के साथ घूम रहा भालू

Tue, 22 Oct 2024 06:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 22 Oct 2024 06:42 PM IST
विज्ञापन
Bear roaming with children in Dadon Ward
वन विभाग ने पटाखे छोड़ते हुए रात भर की गश्त
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। नगर क्षेत्र में इन दिनों भालू की दहशत बनी है। भालू दो बच्चों के साथ कई बार नगर क्षेत्र के आसपास चहलकदमी करता दिखाई दिया है। भालू को आबादी क्षेत्र से भगाने के लिए वन विभाग ने पटाखे छोड़े और गश्त की।

तीन दिन से नगर के डाडों वार्ड में भालू दो बच्चों के साथ घूम रहा है। रात के समय भालू गांधी मैदान, यहां के पैदल मार्ग, हेलिपैड, सरस्वती शिशु मंदिर क्षेत्र में दिख रहा है। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन के वन क्षेत्राधिकारी गौरव नेगी ने बताया कि वे टीम के साथ पूरी रात क्षेत्र में गश्त करते रहे। भालू को आबादी से दूर करने के लिए पटाखे छोड़े गए। गश्त लगातार जारी रहेगी। दूसरी ओर नगर पालिका की ओर से इस क्षेत्र में झाड़ियों का कटान शुरू कर दिया गया है। मंगलवार को पालिका के पर्यावरण मित्र गांधी मैदान के ऊपर डाडो, नंदा देवी मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर परिसर के पैदल मार्ग सहित आसपास के क्षेत्रों में झाड़ियों को काटने में जुटे रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed