{"_id":"6ae475096683cb5fe300809c","slug":"the-foundation-stone-for-a-badri-cow-conservation-center-may-soon-be-laid-in-bhararisain-karnpryag-news-c-48-1-kpg1002-127580-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: भराड़ीसैंण में जल्द हो सकता है बदरी गाय संरक्षण केंद्र का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: भराड़ीसैंण में जल्द हो सकता है बदरी गाय संरक्षण केंद्र का शिलान्यास
Fri, 30 Oct 2026 04:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 30 Oct 2026 04:14 PM IST
विज्ञापन
पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने 15 से 20 दिन में धनराशि स्वीकृत होने की कही बात
33 करोड़ की स्वीकृति मिलने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। भराड़ीसैंण में प्रस्तावित बद्री गाय संरक्षण केंद्र का निर्माण जल्द शुरू हो सकता है। 33 करोड़ रुपये की धनराशि को स्वीकृति होने की उम्मीद है। पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने 15 से 20 दिन में धनराशि स्वीकृत होने पर यहां पर शिलान्यास करने की बात कही है। इससे बद्री गाय का घी अच्छे भाव बिकेगा और यहां के पशुपालकों की आजीविका बढ़ेगी।
प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र के दौरान पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बद्री गाय के संरक्षण के लिए प्रयास कर रहे हैं। वह अपने भाषणों में लगातार बद्री गाय की बात करते हैं। ऐसे में सरकार ने भी यहां पर बद्री गाय के संरक्षण करने का फैसला लिया है। इसके लिए यहां सुविधाएं जुटाई जाएंगी। प्रोजेक्ट को सरकार से स्वीकृति मिल चुकी है। अगले 15 से 20 दिनों में वर्ल्ड बैंक से धनराशि स्वीकृति होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि जल्द हम यहां पर शिलान्यास करेंगे। बद्री गाय के संरक्षण से स्थानीय पशुपालकों को लाभ मिलेगा। यहां दूध, दही, घी का उत्पादन अधिक होगा जिससे यहां के पशुपालकों की अच्छी आमदनी होगी और लोगों को शुद्ध दूध, घी, पनीर आदि खाने का मिलेगा।