{"_id":"6703d8ff8439ee32f9097a99","slug":"bdos-salary-stopped-instructions-to-remove-dpo-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-108513-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बीडीओ का वेतन रोका, डीपीओ को हटाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बीडीओ का वेतन रोका, डीपीओ को हटाने के निर्देश
Mon, 07 Oct 2024 06:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 07 Oct 2024 06:20 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर में अधिकारियों की बैठक लेते डीएम संदीप तिवारी। संवाद
फोटो
ग्राम्य विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक में नहीं आए थे अधिकारी
योजनाओं की सही जानकारी और आंकड़े उपलब्ध नहीं होने पर डीएम ने लगाई अधिकारियों को फटकर
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। ग्राम्य विकास विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा के दौरान योजनाओं की सही जानकारी व आंकड़े उपलब्ध नहीं होने पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। बैठक में अनुपस्थित रहने पर ज्योतिर्मठ के बीडीओ (खंड विकास अधिकारी) का एक दिन का वेतन रोकने और डीपीओ को (उप कार्यक्रम अधिकारी) हटाने के निर्देश दिए।
सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी ने ग्राम्य विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। वर्चुअली जुड़े अधिकारियों को योजनाओं की पूरी जानकारी नहीं होने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने थराली के एबीडीओ/डीपीओ को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। आधार बेस्ट पेमेंट में कम प्रगति पर ज्योतिर्मठ व दशोली के बीडीओ को विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। डीएम ने सभी खंड विकास अधिकारियों को हर 15 दिन में वीडीओ के साथ और हर सोमवार को रेखीय विभागों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए। ताकि योजनाएं समय से पूरी हो सकें। उन्होंने सबसे कम प्रदर्शन करने वाले वीडीओ की सूची डीडीओ के साथ साझा करने के निर्देश दिए। डीएम ने हर ब्लॉक में मनरेगा से 10-10 मत्स्य तालाब और एक-एक खेल मैदान बनाने के भी निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार ने सभी संबंधित अधिकारियों को बैठक में पूरी तैयारी के साथ आने के निर्देश दिए। थराली, देवाल व नंदानगर में स्थिति सुधारने के निर्देश दिए। कृषि और संबंधित गतिविधियों में सभी बीडीओ को अगले 15 दिन का लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिए। बैठक में परियोजना निदेशक आनंद सिंह, एपीडी केके पंत, डीडीओ सुशील मोहन डोभाल सहित बीडीओ वर्चुअली जुड़े रहे।