फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   bank customer facing problem

बैंक के सर्वर में गड़बड़ी, उपभोक्ता झेल रहे परेशानी

Mon, 15 Feb 2016 09:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Mon, 15 Feb 2016 09:13 PM IST
विज्ञापन

तहसील के एसबीआई के सर्वर में गड़बड़ी आने से बैंक में लेन-देन ठप पड़ा है। ऐसे में ग्राहकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


भारतीय स्टेट बैंक आदिबदरी में पहले से ही यहां नियुक्त शाखा प्रबंधक की निष्क्रियता के कारण अव्यवस्था हो रही थी, लेकिन अब बैंक के सर्वर में तकनीकी खराबी से ग्राहक परेशान हैं। प्यूंरा, पज्याणां, लंकटाई की कई महिलाएं अपने गांवों से 8-10 किमी पैदल चलकर खाता खोलने बैंक पहुंची और सर्वर न होने से उन्हें बैरंग लौटना पड़ा।

नगली के पुलिस विभाग में कार्यरत कुंवर सिंह कठैत बैंक के काम से एक दिन की छुट्टी लेकर आए पर उन्हें भी खाली हाथ लौटना पड़ा। प्यूंरा के मालगुजार हरि सिंह, रघुबीर सिंह नेगी, दलीप सिंह तथा जंगलचट्टी की रेखा देवी ने कहा कि कभी यहां पास बुक की एंट्री न होने और कभी वी सैट की खराबी का रोना रोया जाता है।
विज्ञापन


कभी हफ्तों तक बैंक का एटीएम खराब रहता है। बैंक मैनेजर वी जोशी ने बताया कि बेलापुर से ही सिस्टम में परेशानी है, जिसे ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द बैंक में लेने देने सुचारु रूप से शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed