फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Banetha festival in Simli from today

Chamoli News: सिमली में बनेथा महोत्सव आज से

Tue, 27 May 2025 05:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 27 May 2025 05:00 PM IST
विज्ञापन
Banetha festival in Simli from today
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। 28 मई बुधवार से सिमली में मां राजराजेश्वरी चंडिका देवी का नौ दिवसीय बनेथा महोत्सव शुरू होगा। बीते नौ माह से जगत कल्याण के लिए भ्रमण पर निकली मां चंडिका देवी की यात्रा बुधवार दोपहर को बनातोली (अनुष्ठान स्थान) में प्रवेश करेगी। यहां नौ दिनों तक देवी की पूजा होगी जिसके बाद पांच जून को देवी के निशाण गर्भगृह में प्रवेश करेंगे।
सात सितंबर 2024 को चंडिका देवी की देवरा यात्रा शुरू हुई थी। नौ माह में लगभग 500 से अधिक गांवों का भ्रमण करने के बाद मां राजराजेश्वरी चंडिका देवी की देवरा यात्रा बुधवार को सिमली में बनातोली पहुंचेगी। इस दौरान देवी अपने साथ भ्रमण पर रहे विष्णु भगवान के रूप बालदेव को गुरुड़ में बैठाकर विदा करेंगी। मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत टकोला ने बताया कि बुधवार को नौ दिवसीय बनेथा धार्मिक महोत्सव भी शुरू हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन


इंसेट
जलगांव पहुंची देवराड़ी देवी की देवरा यात्रा
गौचर। आदिशक्ति देवराड़ी देवी की देवरा यात्रा मंगलवार को अपने अंतिम पड़ाव जलगांव पहुंची। मंगलवार सुबह ससुराल कांडई में ग्रामीणों ने देवी की पूजा की। इस दौरान देवी और देवताओं के पश्वाओं ने अवतरित होकर ग्रामीणों को सुफल दिया। देर शाम देवी की देवरा यात्रा जलगांव पहुंची। बुधवार को यात्रा देवल पहुंचेगी। जहां भी बनेथा कार्यक्रम शुरू होगा। इस दौरान केसी केडियाल, कैलाश केडियाल, अनुसूया केडियाल, भोला दत्त केडियाल, जगदीश केडियाल, राकेश केडियाल, देवरा समिति के अध्यक्ष उमेद चौधरी, पुजारी यमुना देवली आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed