फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   ban on plastic

गौचर में 20 से पॉलिथीन पर प्रतिबंध

Wed, 10 Feb 2016 08:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Wed, 10 Feb 2016 08:33 PM IST
विज्ञापन

नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक में नगर में 20 फरवरी से पॉलिथीन के प्रयोग पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


 इसके बाद भी पॉलिथीन का प्रयोग करने पर पांच हजार का अर्थदंड लगाए जाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। साथ ही दुपहिया वाहनों को रामलीला मैदान और अन्य वाहनों को मेला मैदान में पार्क करने का निर्णय लिया गया।


बुधवार को आयोजित जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, पुलिस और तहसील प्रशासन की बैठक में नगर में अतिक्रमण और सिंचाई गूलों में आ रहे घरों के गंदे पानी को लेकर गहन मंथन किया गया।

विज्ञापन


निर्णय लिया गया कि नालियों के ऊपर बने सीमेंट के ढक्कनों को हटाकर लोहे की जालियां लगाई जाएं। साथ ही गंदे पानी के निस्तारण के लिए सोख्ता पिट तैयार किया जाए। वहीं अतिक्रमण और सिंचाई गूलों में गंदे पानी की निकासी पर चालान कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा टैक्सी चालकों का दस दिन में पालिका में रजिस्ट्रेशन कराने सहित जलसंस्थान कार्यालय के समीप मार्ग निर्माण का प्रस्ताव स्थगित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी, ईओ दिनेश पंत, व्यापार संघ अध्यक्ष ताजबर भंडारी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष विजय प्रसाद डिमरी, जयकृत बिष्ट, सुनील पंवार और प्रकाश शैली आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed